हरियाणा के पंचायतों और नगरपालिकाओं को सशक्त बनाने पर मंथन, CM नायब सैनी दो दिवसीय सम्मेलन में पहुंचे गुरुग्राम
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुग्राम में स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में पहुंचे। इस सम्मेलन का मुख्य विषय हरियाणा में पंचायतों और नगरपालिकाओं का सशक्तिकरण और उन्हें वित्तीय रूप से सक्षम बनाना है।

सम्मेलन का मुख्य विषय 'हरियाणा में पंचायतों और नगरपालिकाओं का सशक्तिकरण- स्थानीय निकायों से स्थानीय सरकार की ओर' रखा गया है।
HighLights
सीएम नायब सैनी ने गुरुग्राम में सम्मेलन का उद्घाटन किया।
सम्मेलन का विषय पंचायतों और नगरपालिकाओं का सशक्तिकरण है।
स्थानीय निकायों को वित्तीय रूप से सक्षम बनाने पर जोर दिया गया।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। हरियाणा में स्थानीय स्वशासन को और अधिक पारदर्शी, मजबूत और वित्तीय रूप से सक्षम बनाने के लिए स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान की ओर से आयोजित दो-दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को जनपद पहुंचे।
इस सम्मेलन का मुख्य विषय 'हरियाणा में पंचायतों और नगरपालिकाओं का सशक्तिकरण- स्थानीय निकायों से स्थानीय सरकार की ओर' रखा गया है।

साइबर सिटी के सेक्टर-51 स्थित गुरुग्राम विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्थानीय निकाय शहरी मंत्री विपुल गोयल और विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार भी मौजूद रहे।