हर क्षेत्र में बेहतर कर रही हैं महिलाएं : गार्गी कक्कड़
भारत विकास परिषद की महाराणा प्रताप शाखा की ओर से रविवार को सेक्टर 12ए स्थित विवेकानंद आरोग्य केंद्र में प्रांतीय महिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं का आत्मविश्वास और अधिक किस तरह से बढ़ाया जा सकता है, महिलाएं किस तरह विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कर रही हैं, इस बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : भारत विकास परिषद की महाराणा प्रताप शाखा की ओर से रविवार को सेक्टर 12ए स्थित विवेकानंद आरोग्य केंद्र में प्रांतीय महिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं का आत्मविश्वास किस तरह से बढ़ाया जा सकता है, किस तरह महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कर रही हैं, इस बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई।
संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं हरियाणा खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की चेयरपर्सन गार्गी कक्कड़ ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में बेहतर करने के लिए आत्मविश्वास का होना आवश्यक है। आत्मविश्वास तभी पैदा होता है जब व्यक्ति को अपने ऊपर भरोसा होता है। आवश्यकता है खुद पर भरोसा बढ़ाने की। आज महिलाएं हर क्षेत्र में बेहतर कर रही हैं। सरकार भी महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। स्वयं की क्षमता को कभी कम नहीं आंकना चाहिए। विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचीं मिसेज इंडिया-2017 कैप्टन (रिटा.) शालिनी ¨सह ने कहा कि कौन क्या कहता है, इस विषय पर जाने से मनोबल गिर जाता है। शुरुआत में विरोध होता ही है लेकिन जब आप सफल हो जाते हैं फिर दुनिया आपकी तारीफ करती है। दुनिया के लोग आपकी सफलता का अनुसरण करते हैं। आवश्यकता है किसी भी विरोध से न घबराने की। जो विरोध से पीछे हट गया वह जीवन में कहीं भी बेहतर नहीं कर सकता। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद की महिला एवं बाल विकास शाखा की राष्ट्रीय चेयरपर्सन डॉ. अविनाश शर्मा ने की। संगोष्ठी में सेक्टर-9 कालेज की पूर्व प्राचार्य डॉ. इंदू जैन, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय अग्रवाल, अर्चना ¨सघल आदि ने विचार व्यक्त किए। संगोष्ठी में भारत विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एसएन बंसल, महासचिव अनिल मोहन मंगला, कोषाध्यक्ष अरुण सर्राफ, महिला संयोजिका डॉ. संतोष जैन, परिषद की गुरुग्राम इकाई के अध्यक्ष श्रीचंद गुप्ता, देवेश गुप्ता, नरेश शर्मा, रेनू अग्रवाल, रेखा तिवारी, निशी ¨सघल, महाराणा प्रताप शाखा के अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी आदि शामिल हुए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।