विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आशियारा सोसायटी गुरुग्राम में फ्लैटों के कब्जे में देरी पर आवंटियों का फूटा गुस्सा, किया जोरदार प्रदर्शन 

Published: Mon, 23 Nov 2026 10:55 PM (GMT+05:30)

गुरुग्राम के सेक्टर-37सी स्थित आशियारा अफोर्डेबल ग्रुप हाउसिंग सोसायटी के आवंटियों ने निर्माण कार्य में देरी और फ्लैटों का कब्जा न मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया।  

आशियारा सोसायटी गुरुग्राम में फ्लैटों के कब्जे में देरी पर आवंटियों का फूटा गुस्सा ( फोटो स्रोत : जागरण )

आशियारा सोसायटी गुरुग्राम में फ्लैटों के कब्जे में देरी पर आवंटियों का फूटा गुस्सा ( फोटो स्रोत : जागरण )

HighLights

  1. आशियारा सोसायटी गुरुग्राम में निर्माण कार्य में देरी पर प्रदर्शन।

  2. आवंटियों ने फ्लैटों का कब्जा न मिलने पर रोष जताया।

  3. सरकार से बिल्डर पर कार्रवाई और जांच की मांग।

आदित्य राज, गुरुग्राम। गुरुग्राम के सेक्टर-37सी स्थित आशियारा अफोर्डेबल ग्रुप हाउसिंग सोसायटी के आवंटियों ने रविवार को परियोजना में निर्माण कार्य की धीमी गति और फ्लैटों का कब्जा नहीं मिलने के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया।

रेणुका ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से विकसित की जा रही इस परियोजना में कुल 992 फ्लैट हैं। इनमें पहले चरण के 716 और दूसरे चरण के 276 फ्लैट शामिल हैं।

आवंटियों ने लगाए कई आरोप..

आवंटियों का आरोप है कि वर्ष 2018 में शुरू हुई परियोजना निर्धारित समयसीमा से काफी पीछे चल रही है। पहले चरण के कई आवंटी वर्ष 2022 में ही फ्लैट की पूरी कीमत का भुगतान कर चुके हैं। 

इसके बावजूद उन्हें अब तक अपने घरों का कब्जा नहीं मिला है। परियोजना में पानी, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, बिजली, लिफ्ट और अन्य मूलभूत सुविधाओं का काम भी अधूरा पड़ा है।

जब मेहनत की कमाई बिल्डर को दी गई..

आशियारा आवंटी एसोसिएशन के अध्यक्ष गौतम कुमार मैती ने कहा कि 992 परिवारों ने अपनी मेहनत की कमाई बिल्डर को दे दी है।

कई परिवार एक तरफ मकान की किस्त और दूसरी तरफ किराया देने को मजबूर हैं। बिल्डर की ओर से बार-बार समयसीमा और आश्वासन दिए गए। लेकिन, जमीनी स्तर पर काम पूरा नहीं हुआ।

उन्होंने हरियाणा सरकार और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने, परियोजना के निर्माण कार्य की निगरानी कराने और बिल्डर के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने की मांग की। आवंटियों ने परियोजना की धनराशि के इस्तेमाल की फॉरेंसिक जांच कराने और जल्द कब्जा दिलाने की भी मांग उठाई।

यह भी पढ़ें- अजगैबीनाथ धाम एयरपोर्ट : भागलपुर में 40 व मुंगेर में 60% जमीन पर बनेगा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, गांवों से ली जाएगी जमीन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।