Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आप की मांग, नगर निगम में हुए भ्रष्टाचार की हो जांच

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 25 Jul 2021 07:39 PM (IST)

    आम आदमी पार्टी (आप) के जिला अध्यक्ष मुकेश डागर ने नगर निगम में हुए भ्रष्टाचार के जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर निगम निगम में जो टेंडर अलाट ह ...और पढ़ें

    Hero Image
    आप की मांग, नगर निगम में हुए भ्रष्टाचार की हो जांच

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: आम आदमी पार्टी (आप) के जिला अध्यक्ष मुकेश डागर ने नगर निगम में हुए भ्रष्टाचार के जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर निगम निगम में जो टेंडर अलाट हुए हैं उनमें अनियमितताएं बरती गईं हैं। उन्होंने कहा कि इन अनियमिताओं में एक बड़ा अधिकारी भी शामिल है। उन्होंने कहा कि कुछ जनप्रतिनिधियों की भी इनमें प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष भूमिका है। इसकी भी जांच होनी चाहिए। यदि ऐसा नहीं होता है पार्टी के लोग सड़क पर उतर आंदोलन करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुकेश डागर ने यह बातें रविवार को एक पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि ने तो अपनी कंपनी के हिसाब से नियम व शर्तें बनवाई और नगर निगम के बड़े अधिकारी के साथ मिलीभगत करके इन टेंडरों को प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि मैनपावर सर्विस को लगाने को लेकर भी काफी अनियमितता बरती गई। डागर ने कहा कि इस प्रकार की गड़बड़ियों को करने वालों के खिलाफ उच्च न्यायालय के जज जांच कराई जाए। सबसे पहले टेंडरों को तुरंत प्रभाव से निरस्त किया जाए। आम आदमी पार्टी ने तो एक जनप्रतिनिधि के इस्तीफे की मांग की है।

    साउथ जोन लीगल सेल के अध्यक्ष अशोक वर्मा ने पत्रकारवार्ता के दौरान बताया कि सभी टेंडरों में जो अनियमितताएं बरती गई हैं उससे प्रदेश को 15 से 17 करोड़ के राजस्व का घाटा हो रहा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार कोविड-19 को लेकर अतिरिक्त कर लगा रही है वहीं दूसरी ओर कुछ लोग स्टार्टअप इंडिया को झटका दे रहे हैं। छोटे वेंडर को नगर निगम द्वारा काम नहीं करने दिया जा रहा है। पत्रकारवार्ता के दौरान आप के वार्ड नंबर-35 के संयोजक माइकल सैनी, गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र की महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुशीला कटारिया और नितिन कुमार उपस्थित रहे।