सोमवार को मिले 463 कोरोना मरीज
सोमवार को 463 कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। 444 मरीज स्वस्थ भी हुए। संक्रमण दर 10.20 दर्ज की गई। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 1778 है।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: सोमवार को 463 कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। 444 मरीज स्वस्थ भी हुए। संक्रमण दर 10.20 दर्ज की गई। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 1778 है। इसमें 1767 होम आइसोलेशन में इलाज ले रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग टीम ने 4541 लोगों के सैंपल लिए हैं। सभी की मंगलवार को कोरोना जांच रिपोर्ट आएगी।
सिविल सर्जन डा. विरेंद्र यादव ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग जिले में 31,37,629 लोगों की कोरोना जांच कर चुका है और इसमें 2,79,507 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। 2,76,721 स्वस्थ हो चुके हैं। 1008 मरीज की मृत्यु हुई।
तारीख - मरीज संख्या - संक्रमण दर :
15 - 406 - 9.63
16 - 416 - 9.12
17 - 480 - 10.54
18 - 444 - 9.72
19 - 319 - 7.96
20 - 463 - 10.20
सोमवार को 2701 लोगों को लगाया कोरोनारोधी टीका
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: सोमवार को स्वास्थ्य विभाग टीम ने 2701 लोगो को कोरोनारोधी टीकाकरण किया। 153 केंद्र पर अभियान चलाकर 138 को पहला और 349 लोगों को दूसरा तथा 2214 लोगो को सतर्कता डोज लगाई गई। टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी तथा उप सिविल सर्जन डा. एमपी सिंह ने कहा कि जिले में 54,16,872 टीके लगाए जा चुके हैं। जिले में 27 लाख से अधिक लोगों को पहला और 24 लाख से अधिक को दूसरा तथा दो लाख से अधिक को सतर्कता डोज लगाई जा चुकी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।