विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक फ्लोर, 26 खरीदार! गुरुग्राम में बड़ा रियल एस्टेट घोटाला; 32 माइलस्टोन के डायरेक्टर गिरफ्तार

Published: Fri, 06 Feb 2026 04:36 PM (IST)

गुरुग्राम पुलिस ने 32 माइलस्टोन के डायरेक्टर ध्रुवदत्त शर्मा को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उन पर एक ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने 32 माइलस्टोन के डायरेक्टर ध्रुवदत्त शर्मा को धोखाधड़ी के एक मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि ध्रुव शर्मा ने सेक्टर 15 स्थित 32 माइलस्टोन बिल्डिंग के प्रथम मंजिल का एक व्यक्ति से ढाई करोड़ में सेल एग्रीमेंट करवाकर फिर उस सेल किए गए फ्लोर को 25 अन्य लोगों को बेच दिया।

पीड़ित की शिकायत पर जांच के बाद सिविल लाइंस थाने में जनवरी में केस दर्ज किया गया। आर्थिक अपराध शाखा द्वितीय ने शुक्रवार को यह कार्रवाई की।

धोखाधड़ी की शिकायत मेसर्स ट्राम वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि ने गुरुग्राम पुलिस को दी थी। प्रतिनिधि ने बताया था मेसर्स अप्रा मोटेल्स जो कि अब 32 माइल स्टोन विस्टास प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फर्म है।

वर्ष 2021 में उसके डायरेक्टर, निर्देशक व शेयरधारकों ने इसकी कंपनी से संपर्क किया और बताया कि ये रियल एस्टेट के बड़े खिलाड़ी है व किराया बाजार में क्रांति लाएंगे। उनकी 32 माइलस्टोन सेक्टर 15 पार्ट दो के परिसर में पहली मंजिल पर 3000 वर्ग फुट का फ्लोर बिक्री के लिए प्रस्तावित है।

ढाई करोड़ में हुआ सौदा

दोनों पक्षों में इसका सौदा ढाई करोड़ में किया गया। 21 सितंबर 2021 में शिकायतकर्ता कंपनी ने इन रुपयों का भुगतान किया। 32 विस्टास प्राइवेट लिमिटेड ने शिकायकर्ता की कंपनी के साथ एग्रीमेंट टू सेल तो किया पर भुगतान के बाद इनकी कंपनी के नाम कनविंस डीड नहीं कराई।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम: भूतेश्वर मंदिर के पास चिकन बिरयानी दुकान पर बवाल, हिंदू संगठनों ने की बंद कराने की मांग

बार-बार इनको टहलाते रहे। शिकायतकर्ता ने इस पर 11 अक्टूबर 2023 को नोटिस जारी करवाया लेकिन आरोपित कंपनी ने कोई जवाब नहीं दिया। समझौते के अनुसार आरोपित कंपनी द्वारा इनकी कम्पनी को बेचे गए फ्लाेर के किराए का भुगतान किया जाता रहा।

कंपनी को जांच करने पर पता लगा कि वर्ष 2022 से वर्ष 2023 के बीच उस फ्लोर को 25 अन्य व्यक्तियों के नाम कनविंस डीड करा दी गई है।

मामले में कार्रवाई करते हुए आर्थिक अपराध शाखा द्वितीय की टीम ने शुक्रवार को आरेपित डीएलएफ कैमिलियाज के रहने वाले ध्रुवदत्त शर्मा को गोल्फ कोर्स रोड से गिरफ्तार कर लिया।

फ्लोर को टुकड़ों में 25 और लोगों को बेचा

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि हुआ कि आरोपित ध्रुवदत्त शर्मा ने अन्य साथियों के साथ मिलकर शिकायकर्ता कंपनी के साथ वर्ष 2021 में 32 माइल स्टोन बिल्डिंग की पहली मंजिल के फ्लोर का ढाई करोड़ में सौदा किया था।

भुगतान करने के बाद भी बेइमानी की नीयत से इस फ्लोर की कनविंस डीड उनके नाम नहीं करवाई। फ्लोर को टुकड़ों में 25 अन्य व्यक्तियों को बेच दिया गया।

फिर सभी 25 व्यक्तियों से इस फ्लोर को अपनी फर्म ग्रोथ हास्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर 30 वर्षों के लिए लीज पर लेकर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपित को रिमांड पर लेकर अन्य आरोपितों के बारे में पूछताछ की जाएगी।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में मानवता शर्मसार! घरेलू सहायकों ने किया तीन साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, आरोपी फरार