गुरुग्राम में मानवता शर्मसार! घरेलू सहायकों ने किया तीन साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, आरोपी फरार
गुरुग्राम के सेक्टर 53 स्थित एक सोसाइटी में तीन साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया ...और पढ़ें

गुरुग्राम में तीन साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न। सांकेतिक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सेक्टर 53 थाना क्षेत्र स्थित एक सोसाइटी में तीन साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। यह हरकत घरेलू सहायिकाओं द्वारा की गई।
मामला दिसंबर से जनवरी के बीच का है। इसकी जानकारी मिलने पर अब परिवार की तरफ से सेक्टर 53 थाने में दो महिला घरेलू सहायक और एक पुरुष घरेलू सहायक पर केस दर्ज कराया गया है। फिलहाल तीनों आरोपित फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रखी है।
बच्ची की काउंसलिंग कराई जा रही है। बाल कल्याण समिति बच्चों की काउंसलिंग कर रही है। सेक्टर 53 थाना पुलिस ने कहा कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। बच्ची कुछ अधिक जानकारी नहीं बता पा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
