वेबसाइट पर सुशीला शर्मा ही हैं महिला आयोग अध्यक्ष
पूनम, गुड़गांव : ई गर्वनेंस की बात होती है। आनलाइन शिकायतें दूर करने की चर्चा सरकारें करती हैं, म
पूनम, गुड़गांव : ई गर्वनेंस की बात होती है। आनलाइन शिकायतें दूर करने की चर्चा सरकारें करती हैं, मगर अपनी ही जानकारी अपनी वेबसाइट पर अपडेट नहीं करतीं। नतीजतन लोगों को गलत जानकारियां मिल रही हैं। हरियाणा में महिला आयोग की नई अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति के लगभग सात महीने हो गए, मगर अब तक राष्ट्रीय महिला आयोग की वेबसाइट में राज्य महिला आयोग की पुरानी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का नाम और फोन नंबर ही दर्ज है।
राष्ट्रीय महिला आयोग की वेबसाइट एनसीडब्ल्यू डाट एनआइसी डाट इन में हरियाणा महिला आयोग की जानकारी सही नहीं है। इस साल मई के महीने में प्रदेश में नए महिला आयोग का गठन हुआ था। महिला आयोग की अध्यक्ष कमलेश पांचाल बनाई गई हैं और उपाध्यक्ष गुड़गांव की सुमन दहिया हैं। जबकि राष्ट्रीय महिला आयोग की वेबसाइट में पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष सुशीला शर्मा का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज है। जबकि उपाध्यक्ष का नाम चंद्र प्रभा दर्ज है। महिलाएं उत्पीड़न की हालत में महिला आयोग के अध्यक्ष से संपर्क करें भी तो कै से? यह स्थिति तब है जबकि इस वेबसाइट के उपर यह लिखा आता है कि यह सूचना राज्यों से प्राप्त जानकारी के आधार पर है। अगर कोई बदलाव आता है तो ई मेल करें। इससे यह भी पता चलता है कि राज्य सरकार ने अपने आयोग की नई अध्यक्ष की सूचना राष्ट्रीय महिला आयोग को नहीं दिया दूसरी ओर राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी सात महीने तक सूचनाएं अपडेट करने की कोशिश नहीं की। हरियाणा की पीड़ित महिलाएं अगर प्रदेश महिला आयोग से शिकायत दर्ज कराने के लिए इस वेबसाइट का सहारा लेती हैं तो उन्हें गलत सूचनाएं मिलेंगी। जबकि मिलेनियम सिटी में काफी ऐसी महिलाएं हैं जो काम काज और जरूरतों के लिए ई मेल और वेब साइट का प्रयोग करती हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।