विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अकेली देख युवक ने घर में घुसकर आठवीं की छात्रा से किया दुष्कर्म

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Fri, 23 Mar 2018 12:33 PM (IST)

फते‍हाबाद के भूना क्षेत्र में एक युवक ने घर में घुसकर आठवीं की छात्रा से दुष्‍कर्म किया। इसमें एक महिला सहित छह लोगों ने उसका साथ दिया।

अकेली देख युवक ने घर में घुसकर आठवीं की छात्रा से किया दुष्कर्म
अकेली देख युवक ने घर में घुसकर आठवीं की छात्रा से किया दुष्कर्म

जेएनएन, फतेहाबाद। जिले के भूना क्षेत्र के एक गांव में आठवीं की छात्रा से एक युवक ने दुष्‍कर्म किया। युवक काफी दिनों से छात्रा को तंग कर रहा था। उसने लड़की काे अकेली देखा तो घर में घुस आया और उससे दुष्‍कर्म किया। इसमें गांव की ही एक महिला और उसके दो बेटों ने युवक की मदद की। पुलिस ने युवक और महिला सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

लड़की के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि सिरसा का रहनेवाला विनय नामक युवक पिछले काफी समय से उसकी नाबालिग बेटी को तंग कर रहा था। उसने युवक को कई बार समझाया भी, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इससे लड़की बहुत परेशान और डरी हुई रहती थी।

लड़की के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा बुधवार दोपहर को लड़की घर में अकेली थी। युव‍क ने लड़की को अकेली देखा तो घर में घुस आया। उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: दवा खरीद घोटाला: कंपनी का अता-पता नहीं अौर होता रहा करोड़ों का कारोबार

पिता ने आरोप लगाया कि लड़की से दुष्‍कर्म करने में गांव की ही एक महिला, उसके दो बेटों अर्जुन व अभिषेक के अलावा बाजी और गुरप्यार नामक युवकों ने भी विनय का सहयोग किया। पुलिस को दी शिकायत में लड़की के पिता ने कहा है कि विनय उसकी बेटी से छेड़छाड़ करता रहता थ और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी  देताथा। महिला थाना प्रभारी बिमला देवी का कहना है कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: एक करोड़ी दंगल मेंं बड़ा उलटफेर, रितु मलिक ने दंगल गर्ल गीता फौगाट को हराया