Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सद्भावना अस्पताल में ऑक्सीजन को लेकर बवाल, मरीजों ने किया रोड जाम तो प्रशासन ने उपलब्ध करवाए सिलेंडर

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 29 Apr 2021 07:01 AM (IST)

    जिले में कोरोना की रफ्तार बढ़ने के साथ अब स्वास्थ्य सेवाएं चरमराने लग गई है। बुधवार को सद्भावना व बधवा अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने की कगार पर आ गई। ...और पढ़ें

    Hero Image
    सद्भावना अस्पताल में ऑक्सीजन को लेकर बवाल, मरीजों ने किया रोड जाम तो प्रशासन ने उपलब्ध करवाए सिलेंडर

    जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :

    जिले में कोरोना की रफ्तार बढ़ने के साथ अब स्वास्थ्य सेवाएं चरमराने लग गई है। बुधवार को सद्भावना व बधवा अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने की कगार पर आ गई। ऐसे में दोनों ही निजी अस्पताल संचालकों ने मरीजों के स्वजनों को यहां से मरीज ले जाने के आदेश दे दिए। बधवा अस्पताल में 8 मरीज थे। वहीं चार मरीजों को अधिक दिक्कत थी। इन्हें नागरिक अस्पताल में शिफ्ट कर दिया। इसके अलावा एक सद्भावना अस्पताल से भी एक मरीज को शिफ्ट किया गया है। इस समय सद्भावना अस्पताल में 16 मरीज और भर्ती है। ऑक्सीजन गैस की किल्लत को देखते हुए मरीजों के स्वजनों ने जिला प्रशासन के खिलाफ रोष जताया और फतेहाबाद-हिसार नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। मरीजों के स्वजनों ने सद्भावना अस्पताल के सामने ही जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन मौके पर पहुंचो। लोगों ने करीब 20 मिनट तक जाम लगाया। जिला प्रशासन ने अस्पताल से 26 सिलेंडर उपलब्ध करवा दिए। जिसके बाद लोग शांत हुए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही अब निजी अस्पतालों में बेड फुल हो गए है। लेकिन निजी अस्पताल संचालक अपनी क्षमता से अधिक मरीज भर्ती कर रहे है। यहीं कारण है कि ऑक्सीजन की कमी आ रही है। देर रात को सद्भावना अस्पताल के लिए 44 सिलेंडर जारी हुए थे। लेकिन यहां अधिक मांग होने के कारण बुधवार दोपहर को खत्म हो गए। जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया। मरीजों के स्वजन सिविल सर्जन से मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन हमारी मदद नहीं कर रहा है। बुधवार शाम 5 बजे जाम लगाने के बाद अधिकारियों की आंखें खुली और 26 सिलेंडर अलॉट कर दिए गए।

    -------------------------------------

    जिला प्रशासन ने हमारा कोटा 10 सिलेंडर का कोटा रखा है। शहर में एक मात्र बड़ा अस्पताल है। ऐसे में कोविड के अलावा अन्य मरीज भी भर्ती है। यहीं कारण है कि बार बार दिक्कत आ रही है। हमने पत्र लिखा है कि हमारा ऑक्सीजन का कोटा बढ़ाया जाए।

    अमित कुमार, प्रबंधक सद्भावना अस्पताल फतेहाबाद।

    ---------------------------

    हमारे पास सूचना मिलने के बाद आपातकालीन में नागरिक अस्पताल से 6 सिलेंडर दिला दिए थे। लेकिन लोगों द्वारा हंगामा होने केबाद उच्चाधिकारियों के आदेश पार 20 सिलेंडर और दे दिए है। ऑक्सीजन की सप्लाई भी चल रही है। अभी तक सरकारी अस्पताल में कोई दिक्कत नहीं है।

    डा. धर्मपाल पूनिया, नोडल अधिकारी फतेहाबाद।