विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब फतेहाबद में युवती से गैंगरेप, घर में घुसकर दो युवकों ने की वारदात

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Thu, 18 Jan 2018 01:52 PM (IST)

हरियाणा में महिलाओं और युवतियों से दुष्‍कर्म की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। अब फतेहाबाद में एक युवती से घर में घुसकर दो युवकों ने गैंगरेप किया।

अब फतेहाबद में युवती से गैंगरेप, घर में घुसकर दो युवकों ने की वारदात
अब फतेहाबद में युवती से गैंगरेप, घर में घुसकर दो युवकों ने की वारदात

जेएनएन, फतेहाबाद। हरियाणा में दुष्कर्म की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अब फकेहाबाद में एक युवती से दरिंदगी का मामला सामने आया है। जिले के गांव भूथन कला में दो युवकों ने घर मे घुसकर एक युवती से सामूहिक दुष्‍कर्म किया। पुलिस ने इस सबंध में केस दर्ज कर लिया है।

दोनों आरोपी पीडिता के गांव रहने वाले हैं। महिला थाने में दी शिकायत पीड़िता ने बताया कि उसके नाना की रस्म पगड़ी थी और उसके सभी परिजन वहां गए हुए थे। उसे घर में अकेली देख दो युवक युवकअंदर घुस आए। दोनों ने उसे धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्‍कर्म करने के बाद दोनों उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: बुरा फंसा डेरा सच्‍चा सौदा, देनी पड़ सकती है 225 कराेड़ की क्षतिपूर्ति

बाद में परिजनों केघर आने पर उसने घटना के बारे में उन्‍हें बताया और महिला थाना में शिकायत दी। महिला का मेडिकल करवा पुलिसने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामला की जांच शुरू कर दी है। अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नही हो पाई।

-----

'' पुलिस को शिकायत मिली थी कि 20 साल की युवती ने गांव के दो युवकों घर मे घुसकर उ गैंगरेप किया है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है।आरोपियों की गिरफ्तारी के टीम गठित कर छापे मारे जा रहे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

                                                                                               - विमला देवी, महिला थाना प्रभारी।

यह भी पढ़ें: नहीं रुक रहे लड़कियों से घिनौनी अपराध, पानीपत में अब बीए की छात्रा से दुष्‍कर्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।