Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Fatehabad News: सावधान! त्योहारी सीजन में ऑनलाइन पेमेंट करते समय रखें ये सावधानी, नहीं तो हो सकता है आपके साथ फ्रॉड

    By Vinod KumarEdited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Sat, 11 Nov 2023 04:49 PM (IST)

    त्योहारी सीजन चल रहा है। ऐसे में ऑनलाइन पेमेंट करते समय सावधानी का प्रयोग करे। वहीं अनेक साइबर क्राइम भी लगातार बढ़ रहे हैं। यहीं कारण है कि पुलिस ने एडवाइजारी जारी की है। अक्टूबर महीना साइबर क्राइम के बारे में लोगों को पुलिस ने बताया। 30 से अधिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लेकिन लोग पढ़ें-लिखे होने के बावजूद साइबर क्राइम का शिकार हो रहे हैं।

    Hero Image
    फतेहाबाद : राजपाल सिंह, इंचार्ज साइबर थाना फतेहाबाद।

    जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। (Haryana News) त्योहारी सीजन चल रहा है। ऐसे में आनलाइन पेमेंट करते समय सावधानी का प्रयोग करे। वहीं अनेक साइबर क्राइम भी लगातार बढ़ रहे है। यहीं कारण है कि पुलिस ने एडवाइजारी जारी की है।

    पिछले कुछ दिनों में लोगों के साथ ठगी भी हुई है। जिसकी शिकायत साइबर थाना में भी गई है। ऐसे में पुलिस अब लगातार लोगों को जागरूक कर रही है ताकि साइबर क्राइम से बचा जा सके।

    पुलिस कर रही जागरुक

    अक्टूबर महीना साइबर क्राइम के बारे में लोगों को पुलिस ने बताया। 30 से अधिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लेकिन लोग पढ़ें-लिखे होने के बावजूद साइबर क्राइम बढ़ रहा है। जिससे हर कोई परेशान है। पुलिस के समझाने के बावजूद लोग इस तरह के साइबर ठगो का शिकार हो जाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आप रहें जागरुक

    नए तरीके साथ पुराने तरीके भी अपना रहे है। फेसबुक का क्लोन तैयार करते हैं और उसके बाद दोस्तों से रुपये मांगते हैम। कुछ लोग रुपये भी दे देते हैं। लेकिन इस तरह के साइबर क्राइम को रोका जा सकता है। इसके लिए जरूरत है कि खुद जागरूक हो। अगर ऐसा होगा तो आपका खाता भी सेफ रहेगा।

    यह भी पढ़ें: Haryana News: रबी फसलों के लिए खुला 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल, 15 नवंबर तक मंडियों में बेच सकेंगे कृषि उत्पाद

    अगर किसी व्यक्ति के साथ साइबर फ्राड हो भी जाता है तो वे ऐसे मामलों की तत्काल सूचना देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा नजदीकी पुलिस साइबर सेल पर संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन व जिला पुलिस द्वारा भी अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

    ऑनलाइन खरीदारी करते समय इन सावधानियों का रखें ध्यान

    -कभी भी अंजान वेबसाइट से आनलाइन शापिंग न करें।

    -अज्ञात साइटों को कभी भी अग्रिम भुगतान न करें।

    -कभी भी संवेदनशील, व्यक्तिगत या मालिकाना जानकारी (आधार या पैन कार्ड) ईमेल के माध्यम से अज्ञात लोगों को न भेजें।

    -व्यक्तिगत जानकारी मांगने वाले लिंक/फॉर्मों से सावधान रहें।

    -किसी भी आफर को स्वीकार करने से पहले उसकी वास्तविकता को परखे।

    -ओटीपी का उद्देश्य जानने के लिए पूरा एसएमएस पढ़ें।

    -किसी अंजान व्यक्ति को अपना पिन कोड, ओटीपी, पासवर्ड तथा आपनी निजी जानकारियां किसी के साथ शेयर न करें।

    -त्योहारों के समय लुभावने आफरों से बचें।

    -किसी नकली एप/वेबसाइट द्वारा धोखाधड़ी किए जाने की स्थिति में तुरंत बैंक से संपर्क करें।

    -साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत संपर्क करें।

    साइबर क्राइम बढ़ा है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम जागरूक रहे। त्योहारी सीजन में अनेक ऐसी साइट है जो सस्ते सामान देने का लालच देती है। ऐसा हमें नहीं करना चाहिए। लोगों को खुद ही सोचना चाहिए कि इतना सस्ता कैसे मिल जाएगा। अगर किसी के साथ धोखा हो जाता है तो 1930 पर सूचना दे ताकि जल्द से जल्द ट्रेस किया जा सके।

    राजपाल सिंह, इंचार्ज साइबर थाना फतेहाबाद।

    यह भी पढ़ें: Bhiwani: MBBS में दाखिला करवाने के नाम पर ठगे करीब 15 लाख, पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार के खिलाफ किया केस दर्ज