अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के समापन पर निकाली शोभा यात्रा
गीता ज्ञान है विज्ञान है। जीवन का सार है। हर व्यक्ति को अपने जीवन में पवित्र ग्रंथ श्रीमद् भागवत गीता के संदेश को अपनाना चाहिए। गीता किसी एक विशेष समुदाय या व्यक्ति की न होकर पूरे विश्व के लिए प्रेरणादायक है। यह बात उपायुक्त डा. नरहरि सिंह बांगड़ ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के उपलक्ष्य में जिला स्तर पर स्थानीय दुर्गा मंदिर से प्रभातफेरी एवं शोभा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कही।

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :
गीता ज्ञान है, विज्ञान है। जीवन का सार है। हर व्यक्ति को अपने जीवन में पवित्र ग्रंथ श्रीमद् भागवत गीता के संदेश को अपनाना चाहिए। गीता किसी एक विशेष समुदाय या व्यक्ति की न होकर पूरे विश्व के लिए प्रेरणादायक है। यह बात उपायुक्त डा. नरहरि सिंह बांगड़ ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के उपलक्ष्य में जिला स्तर पर स्थानीय दुर्गा मंदिर से प्रभातफेरी एवं शोभा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कही। इससे पूर्व मंत्रोच्चारण व श्लोकोच्चारण के साथ-साथ दुर्गा मंदिर में हवन यज्ञ व प्रसाद वितरण भी किया गया। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन व जिला की विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा गीता महोत्सव के समापन अवसर पर शहर फतेहाबाद में शोभा यात्रा एवं प्रभातफेरी निकाली गई।
यात्रा स्थानीय दुर्गा मंदिर से शुरू होकर लालबत्ती चौक, फव्वारा चौक, थाना रोड, जवाहर चौक, डीएसपी रोड, बीघड़ चौक से होते हुए वापसी दुर्गा मंदिर में पहुंचने पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी आत्मा राम कसाना ने कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। उन्होंने जिला की विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों, शहरवासियों व सरकार तथा जिला प्रशासन का धन्यवाद किया। शोभा यात्रा का शहर में विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत हुआ। श्रीगुरु सिंह सभा तथा अन्य दुकानदारों, सभाओं और प्रबुद्ध लोगों का यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत के साथ उन्हें जलपान करवाया तथा फूलों की वर्षा करके सम्मान दिया।
शोभा यात्रा में प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ-साथ जीएम रोडवेज कृष्ण कुमार, एआर कसाना, रणबीर घणघस, विश्व हिदू परिषद से डा. महेन्द्र मेहता, श्रीगुरु सिंह सभा से सरदार हरचरण सिंह, महेन्द्र वधवा, दुर्गा मंदिर सभा प्रधान किट्टी कैलाश बत्तरा, शिवपुरी सभा प्रधान भीम सैन आनंद, कृष्ण सेवा समिति प्रधान दीपक सरदाना, किट्टू बजाज, श्याम नरूला, कृष्ण सभा से नरेन्द्र मोंगा, जियो गीता से एडवोकेट संत कुमार टूटेजा, कृष्ण मदान, आशु ग्रोवर, सचिव रणजीत कम्बोज, कैलाश सैनी, रमेश सेठी, सुमन सेठी, भजन लाल सैनी, लाडली लाल समिति से सोनिया, श्रीराम प्रचार संघ से नरेश रूखाया (विक्की), फूल सिंह, अशोक कुमार, रवि शंकर, गुणपाल, अजय कुमार, श्रीदुर्गा मंदिर सभा से कृष्ण बजाज, सीमा दत्ता, पार्षद प्रतिनिधि मनोज नारंग आदि मौजूद थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।