पर्फ्यूम का शौकीन था तांत्रिक, फेसबुक फ्रेंड में कई विदेशी महिलाएं
दुष्कर्म केस में फंसा तांत्रिक अमरपुरी उर्फ बिल्लू अय्याश प्रवृति क
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद: दुष्कर्म केस में फंसा तांत्रिक अमरपुरी उर्फ बिल्लू अय्याश प्रवृति का है। तलाशी के दौरान उसके कमरे से पुलिस को ऐसी कई चीजें मिली हैं, जिनसे उसके शौक पता चलते हैं। वह ऐशो-आराम की ¨जदगी जी रहा था। खुद की सेवा के लिए तांत्रिक ने सेविकाएं रखी हुई थी। वह महंगे पर्फ्यूम व पाउडर आदि का शौकीन है। इतना ही नहीं, वह फेसबुक का भी शौकीन है। आरोपित तांत्रिक ने महंत अमरपुरी के नाम से फेसबुक पर आइडी भी बना रखी थी। इसमें तांत्रिक ने काफी संख्या में महिलाओं को अपना मित्र बना रखा था। यहां तक कि कई विदेशी महिलाएं भी उसकी फेसबुक फ्रेंड हैं। तांत्रिक के फेसबुक पर 463 फ्रेंड हैं। इसमें ज्यादा महिला मित्र हैं। आरोपित तांत्रिक ने फेसबुक पर लड़कियों के फोटो भी शेयर कर रखे हैं। यानि की तांत्रिक फेसबुक के जरिए भी महिलाओं के संपर्क में था। इसके अलावा तांत्रिक फिल्मी अदांज में अपनी तस्वीरें लेता और फेसबुक पर अपलोड कर देता था। काले चश्मे, हाथों में सोने की अंगूठी, गले में सोने की चेन और माथे पर तिलक लगाकर किसी विलेन के अंदाज में फोटो करवाता था। ऐसी कई फोटो उसके फेसबुक अकाउंट पर अपलोड हैं।
--------
तांत्रिक के बेडरूम से मिले महंगे पाउडर और पर्फ्यूम :
पुलिस जांच के लिए शुक्रवार को आरोपित तांत्रिक बिल्लू उर्फ अमरपुरी के घर पर पहुंची। पुलिस टीम ने बेडरूम में छानबीन की। पुलिस को यहां पर महंगे पर्फ्यूम और पाउडर मिले। आरोपित तांत्रिक इनका शौकीन था। इसके अलावा वहां से कुछ नशीली दवाइयां भी बरामद हुई हैं। पुलिस ने डॉक्टरों को दिखाने के बाद बताया है कि ये दवाइयां एक्सपायरी डेट की हैं।
-------
सोने की महंगे जेवर भी पहनता था तांत्रिक :
आरोपित तांत्रिक सोने की महंगी चेन भी डालने का शौकीन था। तांत्रिक की वायरल हुई वीडियो में साफ नजर आ रही है कि तांत्रिक ने अलग-अलग तरह की कई सोने की महंगी चेनें डाल रखी हैं। तांत्रिक ने जलेबी से शुरू किए अपने कारोबार को आगे तांत्रिक विद्या में बढ़ाते हुए लोगों को ठगना शुरू किया और फिर महिलाओं को अपना शिकार बनाने लगा। वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।