Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पंकज गुर्जर को मिला रतिया नपा का कार्यभार, जाखल व भूना की पहले से संभाल रहे जिम्मेदारी

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 08 Jul 2021 07:00 AM (IST)

    नगर पालिका के सचिव सुरेंद्र कुमार को ईओ के पद पर पदोन्नत करने के बाद सरकार द्वारा उनका तबादला डबवाली कर दिया। अब उनकी जगह पर सचिव के पद पर भूना के सचिव पंकज गुर्जर को रतिया नगरपालिका का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इसके अलावा उनके पास जाखल नगरपालिका का भी कार्यभार भी पहले से है।

    Hero Image
    पंकज गुर्जर को मिला रतिया नपा का कार्यभार, जाखल व भूना की पहले से संभाल रहे जिम्मेदारी

    संवाद सूत्र, रतिया : नगर पालिका के सचिव सुरेंद्र कुमार को ईओ के पद पर पदोन्नत करने के बाद सरकार द्वारा उनका तबादला डबवाली कर दिया। अब उनकी जगह पर सचिव के पद पर भूना के सचिव पंकज गुर्जर को रतिया नगरपालिका का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इसके अलावा उनके पास जाखल नगरपालिका का भी कार्यभार भी पहले से है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने बुधवार को नगर पालिका कार्यालय में पहुंचकर पालिका के कर्मचारियों के साथ विशेष बैठक की। इस शहर की समस्याओं के अलावा अन्य शहर में होने वाले विकास कार्यों को लेकर समीक्षा की गई।

    अतिरिक्त कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने पत्रकारों से रूबरू होते बताया कि सरकार के आदेशानुसार उन्होंने रतिया का भी कार्यभार संभाला है और इसके लिए वह सप्ताह में एक दिन बुधवार को रतिया में आएंगे और जो भी शहर की समस्याएं होंगी, उनका निदान करेंगे। उन्होंने कहा कि आज कर्मचारियों के साथ हुई बैठक में जो भी लंबित कार्य थे, उस पर समीक्षा की गई है और प्रशासक के आदेश पर शहर में होने वाले अन्य कार्यों को लेकर रिपोर्ट तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि आज की इस बैठक में शामिल हुए कर्मचारियों ने सचिव के समक्ष शहर के मुख्य मेन बाजार में हो रहे सड़क के निर्माण के अलावा अन्य वार्डो में होने वाले कार्यों को लेकर जानकारी दी और भविष्य में होने वाले कार्यों की रिपोर्ट भी उनके समक्ष पेश की।

    इस अवसर पर नगर पालिका के एई सुमेर सिंह, इंचार्ज बलवीर सिंह, सहायक कुलदीप सिंह, लिपिक बलजीत सिंह व लेखाकार मंजीत कौर आदि अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।

    comedy show banner
    comedy show banner