Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विपक्ष के पास जिला स्तर तक नहीं है टीम, भाजपा के पास हैं पन्ना प्रमुख; बिप्लब देब ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

    By Jagran NewsEdited By: MOHAMMAD AQIB KHAN
    Updated: Sun, 11 Jun 2023 09:22 PM (IST)

    Haryana बिप्लब देब ने कहा आगामी 2024 के चुनावों में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे क्योंकि देशवासियों के आशीर्वाद के साथ-साथ भाजपा के पास पन्ना प्रमुख तक की समितियां हैं वहीं कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टियों के पास जिला स्तर की कार्यकारिणी व संगठन तक नहीं हैं।

    Hero Image
    विपक्ष के पास जिला स्तर तक नहीं है टीम, भाजपा के पास हैं पन्ना प्रमुख : जागरण

    फतेहाबाद / रतिया, जागरण टीम: केंद्र में मोदी सरकार के नौ वर्ष सफलतापूर्वक पूरे होने के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे महाजनसंपर्क अभियान के तहत त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के हरियाणा प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब रविवार को जिले में एक दिवसीय प्रवास पर फतेहाबाद पहुंचे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यहां पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष स. बलदेव सिंह ग्रोहा ने स्वागत किया। एक दिवसीय प्रवास के दौरान प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने जिले की तीनों विधानसभाओं में आयोजित कार्यक्रमों में संयुक्त मोर्चा व पन्ना प्रमुखों से रूबरू होते हुए उनके में उत्साह का संचार किया।

    इस अवसर पर उनके साथ सांसद सुनीता दुग्गल, भाजपा के जिलाध्यक्ष स. बलदेव सिंह ग्रोहा, हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला, चेयरमैन रविन्द्र बलियाला, रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा, फतेहाबाद के विधायक दूड़ाराम व अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता भी मौजूद रहे।

    फतेहाबाद विधानसभा के गांव धांगड़ में संयुक्त मोर्चा के कार्यक्रम, रतिया विधानसभा के गांव रत्ताखेड़ा में आयोजित संयुक्त मोर्चा के कार्यक्रम व टोहाना विधानसभा के गांव डांगरा में आयोजित पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन को संबोधित किया।

    पीएम मोदी ने पूरे विश्व में भारत का बढ़ाया गौरव

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में भारत का गौरव बढ़ाया है। भारत देश का कुशल नेतृत्व करते हुए प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी देश को विश्व गुरु बनाने की ओर बढ़ा रहे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में बनी केन्द्र की भाजपा सरकार ने नौ वर्ष में ऐतिहासिक फैसलों से देश के विकास को नई दिशा प्रदान की है।

    भाजपा के पास पन्ना प्रमुख तक की हैं समितियां

    उन्होंने कहा कि आगामी 2024 के चुनावों में भी पूर्ण बहुमत के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे, क्योंकि देशवासियों के आशीर्वाद के साथ साथ भाजपा के पास पन्ना प्रमुख तक की समितियां हैं, वहीं कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टियों के पास जिला स्तर की कार्यकारिणी व संगठन तक नहीं हैं।

    बोले- कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़

    कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए बिप्लब कुमार देव ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीड की हड्डी होते हैं। भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता पार्टी की आन-बान और शान हैं। उनके पास प्रापर्टी आइडी व परिवार पहचान पत्र की शिकायतें आई हैं जिसका निपटान किया जाएगा। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी महेश, राजपाल बैनीवाल, भारत भूषण, वेद जांगड़ा, प्रवीण जोड़ा, वेद फुलां, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष राखी मक्कड़, भाजपा एससी मोर्चा की जिलाध्यक्ष डा. रणजीत ओड आदि मौजूद थे।