बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी के समर्थन में आई एनएचएम महिला कर्मचारी
बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन द्वारा नागरिक अस्पताल के
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :
बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन द्वारा नागरिक अस्पताल के बाहर दिया जा रहा धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल के चलते जिले की सारी स्वास्थ्य सेवाएं लगातार पांचवें दिन भी ठप रही। हड़ताल की अध्यक्षता जिला प्रधान पवन ताखर ने की तथा मंच संचालन जिला सचिव सुरेन्द्र कुमार ने की। धरने को कांग्रेस महिला ¨वग की जिला प्रधान कृष्ण पूनिया, किसान नेता कृष्णस्वरूप गोरखपुरिया, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान भूप ¨सह भड़ोलांवाली, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ से राजपाल मित्ताथल, रिटायर्ड कर्मचारी संघ से बेगराज ने भी अपना समर्थन दिया। एनएचएम की महिला कर्मचारियों ने धरने में बढ़चढ़ कर भाग लिया और सरकार की टरकाऊ नीति के खिलाफ नारेबाजी की। जिला प्रधान ने कहा कि सरकार एसोसिएशन की मांगों को जायज मानते हुए भी बहुत लंबे समय से टरकाऊ और अड़ियल रवैये के कारण नोटिफिकेशन जारी नहीं कर रही है। इस कारण प्रदेशभर के बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों बारे नोटिफिकेशन जारी नहीं किया जाता, उनकी हड़ताल जारी रहेगी। धरने को जिला वरिष्ठ उपप्रधान गुलाब कौर, राज्य उपप्रधान वीरपाल कौर ने संबोधित करते हुए कहा कि उनकी मांगों बारे फाइल स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री से अप्रूव होने के बाद भी वित्त मंत्रालय में अटकी पड़ी है। इस अवसर पर विक्रम, बिमला, उषा, राजेश, सरोज देवी, सुशीला देवी, सुनीता, पुष्पा, ओमपती, माया, अनीता, कमलेश, सुमित्रा, मनोज, वीरेन्द्र, संदीप, ईश्वर, राजेन्द्र, लक्ष्मण, स्वास्थ्य निरीक्षक राजेश, राजबीर, महाबीर, सतपाल, पटेल, कुलदीप, सुभाष, सुषमा, सुमन, गोपाल, पटेल, वीरेन्द्र आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।