'हरियाणा की जनता का असली विकल्प बनकर उभरेगी JJP', दिग्विजय चौटाला बोले- हमारा मकसद सत्ता की भूख नहीं
जजपा के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने फतेहाबाद में कहा कि जजपा हरियाणा की जनता के लिए एक बेहतर विकल्प है। उन्होंने कहा कि जजपा का उद्देश ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। जजपा के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि जजपा हरियाणा की जनता का असली विकल्प बनकर उभरेगी। हमारा मकसद सत्ता की भूख नहीं, सेवा की भावना है। जजपा ने जब-जब सरकार में भागीदारी की, तब जनता को पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं में कोई समस्या नहीं हुई।
वे रविवार को फतेहाबाद की जाट धर्मशाला में कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे। इस दौरान अनेक लोगों ने जजपा की सदस्यता हासिल की।
इस दौरान जजपा के राष्ट्रीय सचिव कुलजीत कुलडिय़ा, जेजेपी नेता पंकज झाझड़ा, होशियार सिंह ढिल्लो, रविन्द्र बेनीवाल, मोहित सेठी, यश मेहता, सुभाष गोरछिाया, हवा सिंह खोबडा,अजय संधू, कुलदीप सिगड़, अनूप डच, इंद्र झांझड़ा आदि मौजूद रहे।
इस अवसर पर दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में हमने यह साबित किया है कि हम भरोसेमंद हैं।
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में जजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और किसानों, मजदूरों, युवाओं व महिलाओं की समस्याओं का ठोस समाधान लाएगी। यदि सरकार और प्रशासन जनता की बात नहीं सुनती, तो जेजेपी सडक़ पर उतरकर जनसंघर्ष करेगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।