Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Weather Update: कहीं बारिश तो कहीं सूखा, फतेहाबाद में नहीं बरस रहे बादल; फसलों को लेकर किसानों की बढ़ी चिंता

    Updated: Thu, 15 Aug 2024 08:06 AM (IST)

    जहां एक ओर हरियाणा के अलग-अलग स्थानों पर वर्षा हो रही है तो वहीं फतेहाबाद खंड में मानसून जैसे रूठा हुआ है। जिले में मानसून एक्टिव नहीं हो रहा। यही कारण है कि किसानों की समस्या बढ़ गई है। वर्षा न होने के कारण फसलें खराब हो रही हैं। यदि ऐसा ही रहा तो फसलें खराब हो जाएंगी। हालांकि बुधवार को आसमान पर बारिश के बादल छाए रहे।

    Hero Image
    दोपहर को शहर में हुई वर्षा, खेत रहे सूखे, किसान परेशान

    जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। जिले में पिछले साल की तरह इस बार भी मानसून रूठा हुआ है। पिछले दिनों फतेहाबाद खंड में हल्की वर्षा हुई थी। लेकिन इसके अलावा पूरे जिले में मानसून एक्टिव नहीं हो रहा है। जिससे किसान परेशान है। अगले एक सप्ताह के अंदर वर्षा नहीं हुई तो फसलें खराब हो जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उधर पिछले पांच छह दिनों से बादल छाए हुए थे। बुधवार सुबह गर्मी अधिक थी। लेकिन दोपहर बाद एकाएक मौसम बदल गया। शहर में कुछ समय के लिए झमाझम वर्षा हुई।

    लेकिन इस वर्षा का दौर केवल शहर तक था। ऐसे में खेत सूख रहे। बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

    पूर्व दिशा से हवा चलने के कारण तापमान में नमी होने के कारण उमस भी अधिक रही। जिससे लोग गर्मी से परेशान रहे। उधर किसानों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है।

    यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir Weather: 15 अगस्त का जश्न फीका कर सकती है बारिश, कई स्थानों पर वर्षा का अलर्ट; अगले हफ्ते तक राहत नहीं

    धान की फसल हो सकती है प्रभावित

    इस बार आठ हजार हेक्टेयर में धान की रोपाई अधिक हुई थी। पिछले कई सालों से नरमा की अच्छी पैदावार नहीं हो रही है। ऐसे में किसानों का मोहभंग भी हो गया है। किसानों की माने तो आने वाले दिनों में अगर वर्षा नहीं हुई तो धान की फसल में बीमारी भी अधिक आ सकती है।

    उधर मौसम विभाग अनुमान तो लगा रहा है, अब देखना होगा कि वर्षा होगी या नहीं। अब जाने आगे कैसा रहेगा मौसममौसम विशेषज्ञों की माने तो 16 अगस्त तक मौसम परिवर्तनशील रह सकता है।

    ऐसे में वर्षा होने की उम्मीद है। अगर जिले में ऐसा हो जाता है तो फसलों को फायदा होगा। जिले में इस बार वर्षा कम होने के कारण तापमान भी अधिक रहा है। जिसका असर फसलों पर प्रतिकूल देखने को मिल रहा है।

    जिले में इस बार वर्षा कम हुई है। अगस्त महीने में केवल फतेहाबाद खंड के कुछ गांवों में कुछ वर्षा थी। इसके अलावा सूखा ही रहा है। जुलाई महीने में भी वर्षा कम हुई थी।

    -डॉ. राजेश सिहाग, उपनिदेशक कृषि एवं कल्याण विभाग।

    यह भी पढ़ें- Haryana Weather Update: भारी वर्षा से घग्गर नदी का बढ़ा जलस्तर, हरियाणा के गांवों में बाढ़ का खतरा