Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फतेहाबाद में नशे में धुत महिला का हाईवोल्टेज का ड्रामा, सड़क पर लगा रही थी जिंदाबाद के नारे; तभी पहुंच गई पुलिस

    Updated: Wed, 16 Jul 2025 12:51 PM (IST)

    टोहाना में हिसार रोड पर बाईपास के पास एक नशे में धुत महिला सड़क पर मिली। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुँचाया। महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और महिला के होश में आने का इंतजार कर रही है।

    Hero Image
    नशे में धुत महिला को पुलिस ने करवाया अस्पताल में भर्ती। सांकेतिक तस्वीर

    संवाद सहयोगी, टोहाना (फतेहाबाद)। हरियाणा के फतेहाबाद जिले के हिसार रोड पर बाईपास के समीप एक नशे में धुत महिला सड़क पर लेटी हुई मिलने पर पुलिस की 112 नंबर सेवा में तैनात कर्मियों ने उसे एंबुलेंस के माध्यम से नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताया जा रहा है कि एक अज्ञात महिला मंगलवार को सुबह बाईपास के पास सड़क पर नशे में धुत जिंदाबाद का शोर मचा रही थी। इस संदर्भ में आसपास के लोगों ने पुलिस की 112 नंबर सेवा को सूचित किया।

    सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने आसपास में उक्त महिला के बारे में पूछताछ की। जबकि उसके बारे में पुख्ता जानकारी ना मिलने पर पुलिस ने एंबुलेंस मंगवाकर उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया।

    इस संदर्भ में पुलिस के 112 नंबर सेवा में तैनात पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक अज्ञात महिला नशे में धुत होकर सड़क पर पड़ी है। महिला के बारे में कोई जानकारी ना मिलने पर उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। नशा उतरने के बाद ही महिला से उसके स्वजनों के बारे में पूछताछ की जाएगी।