Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana Flood: सीएम नायब सैनी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा, बोले- हर हाल में किसानों को मिलेगा मुआवजा

    Updated: Sun, 07 Sep 2025 07:45 PM (IST)

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फतेहाबाद के टोहाना और जाखल में बाढ़ संभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने प्रभावित किसानों से बातचीत की और फसल नुकसान के पंजीकरण की जानकारी दी। सरकार जल्द ही मुआवजा देगी। सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार स्थिति पर नजर रख रही है और राहत सामग्री भेजी जा रही है। किसानों ने तटबंध बनाने की मांग की।

    Hero Image
    किसानों ने सीएम सैनी से की घग्घर व नालों की सफाई की मांग। फोटो जागरण

    संवाद सूत्र, जाखल(फतेहाबाद)। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को फतेहाबाद के टोहाना व जाखल में घग्घर नदी के चांदपुरा साइफन व बलियावाला हेड का दौरा किया। सीएम ने बाढ़ संभावित व जलभराव के हालात का जायजा लिया और प्रभावित किसानों से संवाद किया। सीएम ने गांव दमकोरा में भी काफिला रोककर ग्रामीणों से मुलाकात कर हालात पर चर्चा की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार हर कदम पर किसानों और आमजन के साथ खड़ी है। सीएम सैनी ने कहा कि फसल के नुकसान का पंजीकरण पोर्टल पर कराया जा रहा है। अब तक 1.70 लाख एकड़ से अधिक क्षेत्र की फसल प्रभावित बताई गई है। सरकार जल्द ही किसानों को मुआवजा देगी।

    उन्होंने कहा कि मकानों और छतों को हुए नुकसान के लिए पहले ही 78.5 करोड़ रुपये जारी किए गए थे और अब अतिरिक्त फंड भी जारी कर दिया गया है। प्रभावित परिवारों को आवेदन पर तुरंत राहत दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह हालात पर लगातार नजर रखे हुए हैं।

    हरियाणा सरकार पंजाब व हिमाचल प्रदेश में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अब तक 80 से अधिक राहत सामग्री के ट्रक भेज चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना और आंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत पिछले वर्षों में हजारों परिवारों को करोड़ों की सहायता दी गई है।

    चांदपुर साइफन निरीक्षण के दौरान किसानों ने मुख्यमंत्री के सामने घग्घर नदी और रंगोई नाले के दोनों तरफ मजबूत तटबंध बनाने तथा हर साल उनकी सफाई करवाने की मांग रखी। किसानों ने कहा कि जाखल ब्लाक हर वर्ष बाढ़ की चपेट में आ जाता है, जिससे फसलें और ग्रामीण दोनों प्रभावित होते हैं।

    मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान खोजने पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। संकट की इस घड़ी में किसी को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

    comedy show banner
    comedy show banner