Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Haryana News: थाइलैंड भागे गैंगस्टर रणजीत चीता का साथी गिरफ्तार, 4 साल से चल रहा था फरार; गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज

    Updated: Fri, 30 May 2025 10:24 PM (IST)

    फतेहाबाद पुलिस ने नकली पासपोर्ट बनाकर थाईलैंड भागे गैंगस्टर रणजीत उर्फ चीता के साथी बलतेज सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी 2021 से फरार था और उसने टोहाना में फर्जी पते पर पासपोर्ट बनवाया था। थाईलैंड से डिपोर्ट होने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने 60 लोगों पर मामला दर्ज किया था जिनमें से यह 39वां आरोपी है।

    Hero Image
    नकली पासपोर्ट से थाइलैंड भागे गैंग्सटर रणजीत उर्फ चीता का साथी बलतेज काबू।

    जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। नकली पासपोर्ट बनाकर थाइलैंड भागे गैंग्सटर रणजीत उर्फ चीता के साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपित की पहचान पंजाब के जिला तरनतारन के गांव हरीके निवासी बलतेज सिंह उर्फ बेजू के रूप में हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरोपित वर्ष 2021 से फरार चल रहा था। पुलिस ने अब गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा है। आरोपित बलतेज सिंह ने टोहाना में फर्जी पता देकर पासपोर्ट बनवाया और थाइलैंड भाग गया था। वहां से डिपोर्ट किए जाने के बाद फतेहाबाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। आरोपित के खिलाफ विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं के तहत नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    पुलिस ने आरोपित के खिलाफ वर्ष 2020 में थाना शहर टोहाना में धोखाधड़ी व पासपोर्ट अधिनियम की धारा 12(1)(बी) के अंतर्गत मामला दर्ज किया था। अदालत वर्ष 2021 में उसे भगोड़ा घोषित कर चुकी थी। टोहाना में ही गैंग्सटर रणजीत उर्फ चीता का नकली पासपोर्ट बना था।

    उसी समय बलतेज सिंह उर्फ बेजू ने पासपोर्ट बनाया और उसी के साथ थाईलैंड भाग गया था। लेकिन रणजीत उर्फ चीता को सिरण पुलिस वर्ष 2022 में गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन यह आरोपित फरार चल रहा था।

    थाईलैंड के बैंकाक में पकड़ा गया बलतेज सिंह उर्फ बेजू

    पुलिस की माने तो आरोपित थाइलैंड में रह रहा था। लेकिन 11 फरवरी 2025 को आरोपित को थाईलैंड पुलिस ने काबू कर लिया। जब उसका पासपोर्ट की जांच की तो नकली निकला। थाईलैंड सरकार ने उसे 26 फरवरी 2025 को डिपोर्ट कर दिया। पंजाब में पहले ही इसके खिलाफ मामले दर्ज थे।

    ऐसे में दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तभी से यह आरोपित जेल में बंद था। अब फतेहाबाद पुलिस ने उसे प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया है। उसे रिमांड पर लिया है। आरोपित ने टोहाना के मकान नंबर 268 निवासी वार्ड नंबर 14 का पता दिया था जो फर्जी निकला था।

    बलतेज सिंह उर्फ बेजू के विरुद्ध कई मामले दर्ज

    • -वर्ष 2015 में धारा 354, 34 थाना हरीके, तरनतारन (पंजाब)
    • -वर्ष 2016 में धारा 457, 380, 341 थाना हरीके पंजाब
    • -वर्ष 2016 में धारा 336, 447, 427, 506, 148, 149 व आर्म्स एक्ट थाना हरीके पंजाब
    • -वर्ष 2017 एनडीपीएस एक्ट, थाना हरीके, तरनतारन (पंजाब)
    • -वर्ष 2020 में धारा 302, 148, 149, 120बी व आर्म्स एक्ट थाना हरीके पंजाब
    • -वर्ष 2019 में धारा 399, 402 थाना मैहणा, मोगा पंजाब
    • -वर्ष 2024 में धारा 125, 51(2), 308, 61(2), 191(3), 190, 238 बीएनएस व आर्म्स एक्ट, थाना माखू, फिरोजपुर पंजाब
    • -वर्ष 2024 में धारा 125, 3(5) बीएनएस थाना माखू, पंजाब
    • -वर्ष 2025 में धारा 109, 3(5), 6(2) आर्म्स एक्ट थाना निहाल सिंह वाला, मोगा पंजाब

    पुलिस ने 60 लोगों पर दर्ज किया था मामला

    वर्ष 2020 में नकली पासपोर्ट का मामला सामने आने के बाद सरकार ने जांच के आदेश दिए थे। ऐसे में वर्ष 2018 से 2020 तक जितने भी पासपोर्ट बने थे उसकी जांच के आदेश दिए थे। इस दौरान पुलिस ने दो अलग अलग मामले दर्ज कर 60 लोगों पर मामले दर्ज किए थे।

    जांच में 40 लोगों पुलिस ने दोषी माना। इस दौरान पुलिस 38 आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब 39वां आरोपित भी पकड़ में आ गया है। पासपोर्ट की वेरीफाई करने वाले अधिकारी भी पहले पकड़े जा चुके है।