Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फ़तेहाबाद प्लॉट विवाद में गर्भवती महिला पर हमला, पीड़िता का घर का सामान भी बाहर फेंका; पेट और पांव में आई चोट

    फ़तेहाबाद के हंस कॉलोनी में प्लॉट को लेकर विवाद हो गया। कुछ महिलाओं और युवकों ने बलदेव के घर पर हमला कर दिया और घर का सामान बाहर फेंक दिया। आरोप है कि इस दौरान गर्भवती महिला के साथ मारपीट की गई जिससे वह घायल हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

    By Vishnu kumar Edited By: Prince Sharma Updated: Sat, 23 Aug 2025 04:32 PM (IST)
    Hero Image
    हंस कालोनी में झगड़ा, घर का सामान फेंका बाहर, गर्भवती महिला के साथ मारपीट (जागरण फोटो)

    जागरण संवाददाता, फतेहाबाद। हंस कॉलोनी में प्लाट को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि महिलाओं व कुछ युवकों ने बलदेव के घर पर हमला कर दिया। इस दौरान घर के अंदर जो सामान पड़ा था वो गली में फेंक दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं आरोप है कि घर में गर्भवती महिला के साथ उसकी ननंद भी थी। उसे में उसके साथ मारपीट भी की गई। आरोप है कि गर्भवती महिला के पेट में पांव लगने के कारण घायल हो गई।

    जिसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी सुरेंद्रा मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को बाइक पर कुछ महिलाएं व युवक आए। इस दौरान बलदेव के घर पर घुस गए। आरोप है कि प्लाट को लेकर झगड़ा है। ऐसे में घर के अंदर जो सामान पड़ा था वो बाहर फेंक दिया। इस दौरान पड़ोसियों ने विरोध किया, लेकिन नहीं माने। कुछ समय बाद वे मौके से फरार हो गए।

    डायल 112 पहुंची और मामले की जांच की। वहीं शहर थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं सीसी फुटेज मिली है जिसकी जांच पुलिस कर रही है।