Fatehabad Weather: सात एमएम बारिश और तेज हवा से ठंड बढ़ी, अभी पांच दिन तक परिवर्तनशील रहेगा मौसम
मौसम में फिर परिवर्तन दिखाई दिया है। सात एमएम बारिश और तेज हवा से ठंड बढ़ गई है। आने वाले पांच दिन तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। पिछले दिनों जो पाला पड़ा ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : पिछले कुछ दिनों से किसान बरसात की उम्मीद लगाए बैठे थे। वीरवार रात को जिले में अच्छी बरसात भी हुई है। जिले में ओवरआल सात एमएम बरसात दर्ज की गई। फसलों के लिए बेशक यह बरसात थोड़ी है लेकिन गेहूं व चना की फसलों के लिए संजीवनी से कम नहीं है। पिछले दिनों जो पाला पड़ा था उससे फसलें खराब हो रही थी, लेकिन अब बरसात होने के कारण राहत मिली है।
Hisar Crime: पुरानी सब्जी मंडी के पास बंद आवास को चोरों ने बनाया निशाना, आभूषण और नकदी चोरी
हल्की बरसात से फसलों का रंगत भी बदल गई है। शुक्रवार को दिनभर आठ किलोमीटर प्रति घंटे से हवा चलती रही, जिससे दिन के तापमान में कमी आई है। जिले का अधिकतम तापमान 17 तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हल्की बरसात से किसानों के चेहरे पर खुशी लौट आई है। जिले में सबसे ज्यादा टोहाना में 11 एमएम बरसात दर्ज की गई है।
इसके अलावा जाखल में 10, फतेहाबाद में 7 एमएम दर्ज की गई है। सबसे कम भूना क्षेत्र में दो एमएम बरसात हुई है। इसके अलावा भट्टूकलां क्षेत्र में तीन एमएम बरसात दर्ज हुई। भट्टूकलां क्षेत्र में सरसों की फसल अधिक है। ऐसे में यहां पर बरसात अधिक होती तो फायदा होता।
23 के बाद फिर बरसात की संभावना
मौसम विभाग की माने तो आगामी 23 जनवरी के बाद फिर से बरसात होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो फसलों के लिए फायदेमंद होगी। गांव बड़ोपल के किसान सुरजीत सिंह, रामस्वरूप, अभय व विजय ने बताया कि वीरवार रात को बरसात हुई है। गेहूं की फसल के लिए यह फायदेमंद है। ऐसे में उन्हें एक सिंचाई कम करनी पड़ेगी और जो गेहूं के पौधे में पीलापन आ रहा था वो भी समाप्त हो जाएगा। किसानों ने बताया कि अगर 23 जनवरी के बाद भी बरसात होती है तो फसलों को फायदा होगा।
Yamunanagar News: ट्विन सिटी में फैक्टरियों से निकल रहा जहरीला धुआं, विभाग नहीं ले रहा सुध
वीरवार रात को कुछ जगह पर अच्छी बरसात हुई है। हल्की बरसात होने के बावजूद फसलों के लिए फायदेमंद है। ऐसे में गेहूं की फसलों को कम सिंचाई करनी पड़ेगी। आगामी दिनों में भी बरसात की संभावना बन रही है। मदन लाल खिचड़, वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक हिसार।
कहां कितनी हुई बरसात
खंड बरसात
फतेहाबाद 7
रतिया 3
टोहाना 11
भट्टूकलां 3
भूना 2
कुलां 9
जाखल 10
नोट: यह बरसात एमएम में है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।