Move to Jagran APP

एक और बाबा के गंदे खेल का खुलासा, तंत्र विद्या से महिलाओं को फंसा करता था यह हाल

टाेहाना मेें एक ढ़ोंगी बाबा महिलाआें और युवतियों को तंत्र-मंत्र से अपने जाल में फंसाता था और फिर उनको हवस का शिकार बनाता था। पुलिस ने उसे तीन शिष्‍याओं संग काबू किया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Fri, 20 Jul 2018 11:39 AM (IST)Updated: Fri, 20 Jul 2018 08:45 PM (IST)
एक और बाबा के गंदे खेल का खुलासा, तंत्र विद्या से महिलाओं को फंसा करता था यह हाल
एक और बाबा के गंदे खेल का खुलासा, तंत्र विद्या से महिलाओं को फंसा करता था यह हाल

जेएनएन, टोहाना (फतेहाबाद)। एक और ढ़ोंगी बाबा द्वारा महिलाआें काे जाल में फंसाकर अपना शिकार बनाने‍ का खुलासा हुआ है। यहां एक मंदिर बनाकर रह रहा बाबा अमरपुरी नामक तांत्रिक अपना गंदा खेल चला रहा था। वह महिलाआें को तंत्र विद्या से अपने जाल में फंसाता और फिर उनके साथ संबंध बनाता। इस दौरान बाबा की महिला शिष्‍याएं उनकी अश्लील वीडियो भी बनाती थीं।

loksabha election banner

आरोपित बाबा और तीन महिलाएं गिरफ्तार, 40 से अधिक वीडियो आई सामने

वीडियो बनाने के बाद उसे वायरल करने के डर से महिलाओं के साथ लगातार दुष्कर्म करता था। किसी ने इन वीडियो को पुलिस तक पहुंचा दिया, जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर 40 से अधिक वीडियो व फोटो को कब्जे में लिया। पुलिस ने आरोपित बाबा को गिरफ्तार कर लिया। उसकी तीन महिला शिष्‍याअों को भी गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें: रिजर्व बैंक की रिपोर्ट में खुलासा, कर्ज माफ करने से किसानों को नहीं हुआ कोई लाभ

उल्लेखनीय है कि नौ महीने पहले एक महिला ने बाबा अमरपुरी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था। इस पर पुलिस ने अमरपुरी को गिरफ्तार कर लिया था। पिछले दिनों ही उसे जमानत मिली थी। जमानत मिलने के बाद भी वह काली करतूत करने लगा।

डीएसपी जोगिंदर शर्मा ने बताया कि उनके पास किसी ने वीडियो भेजी है। वीडियो में टोहाना के वार्ड-19 में रहने वाला बाबा अमरपुरी उर्फ बिल्लू कई महिलाओं व लड़कियों के साथ दुष्कर्म करता दिख रहा है। उन महिलाओं की फोटो भी साथ में थी। पुलिस ने टीम गठित कर आरोपित बाबा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से तांत्रिक विद्या का सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज जांच महिला थाना पुलिस को सौंप दी है।

यह भी पढ़ें: पूरे देश में चलेगा अब हरियाणवी स्टाइल, इस दिशा में बढ़ेगा कदम

पुलिस के अनुसार, बाबा अमरपुरी उर्फ बिल्लू मूल रूप से पंजाब के मानसा जिले का रहने वाला है। वह वहां हलवाई का काम करता था। कुछ साल पहले वह टोहाना आ गया। शुरुआत में उसने यहां पर रेहड़ी लगाकर जलेबी बनाने का काम शुरू किया था। बाद में किसी से तांत्रिक विद्या सीखकर वार्ड 19 में मंदिर बनाकर रहने लगा।

----------

महिलाएं भी देती थीं बाबा का साथ

पुलिस की शुरूआती जांच में पता चला है कि कुछ महिलाएं बाबा का सहयोग भी करती थीं। पुलिस की कार्रवाई के दौरान तीन महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो बाहर से आने वाली महिलाओं को पहले ये महिलाएं बाबा की तंत्र-मंत्र की शक्ति के बारे में बढ़ा-चढ़ा बताकर जाल में फंसाती थीं। बाद में वे इन महिलाओं को बाबा की हवस का शिकार बनवाती थीं। महिला थाना पुलिस इन महिलाओं को पकड़कर अपने साथ ले गई।

---------

जलेबी की रेहड़ी से शुरू किया कारोबार और पत्नी की मौत के बाद बन गया 'बाबा'

तांत्रिक बाबा अमरपुरी का असली नाम अमरवीर है। वह करीब 20 साल पहले पंजाब के जिला मानसा से टोहाना आया था। उसने टोहाना की नेहरू मार्केट में पंजाबी तोहफे के नाम से जलेबी की रेहड़ी लगाई थी। जलेबी का कारोबार अच्छा चलने पर गजरेला आदि बनाने लगा और काम बढ़ा लिया। दुकान का नाम भी अमरवीर के पंजाबी तोहफे रख लिया। यह कारोबार वह करीब 10 साल तक कारोबार अच्छा चला।

इसी दौरान उसकी पत्नी की मौत हो गई। परिवार में चार लड़कियां और दो लड़के हैं। इसी बीच पंजाब से एक तांत्रिक आया और उसने अमरवीर को तांत्रिक विद्या के बारे में जानकारी दी। इसके बाद अमरवीर दो साल तक टोहाना से गायब रहा। बाद में लौटकर वार्ड नंबर 19 में उसने प्लॉट लिया और वहां एक मंदिर बनाया। उसने मंदिर के साथ ही अपना मकान बना लिया और बच्चों के साथ यहां रहना शुरू कर दिया।

--------

यहां से शुरू हुआ बाबा का खेल

अमरवीर ने अपना नाम बदलकर अमरपुरी रख लिया। लोगों के दुख और कष्ट हरने के लिए बाहर बोर्ड लगा दिया। मंदिर में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई, जिसके बाद बाबा के पास माया (धन) भी आनी शुरू हो गई। इस दौरान उसने लड़कियों समेत छह बच्चों की शादी पंजाब में कर दी। इसके बाद सभी बच्चे पंजाब में ही रहने लगे।

------

दिल्ली और पंजाब की महिलाओं को लिया साथ

बताया जा रहा है कि बच्चों की शादी होने के बाद पांच से छह महिलाएं बाबा के पास रहने के लिए आ गईं। ये महिलाएं बाहर से आने वाली महिलाओं को बाबा के कथित चमत्कारों बारे में जानकारी देतीं और उनके दुख हरने का दावा भी करती थीं। बाद में उन महिलाओं को बाबा के बेडरूम तक लेकर जाती थीं और अश्लील वीडियो भी बनाती थीं। बताया जा रहा है कि जितनी भी कमाई होती थी उसमें इन महिलाओं का भी हिस्सा होता था।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.