573 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : नगर निकाय चुनाव में सिर्फ एक दिन बचा है। प्रशासन ने चुनाव के लिए सभी तैय
जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : नगर निकाय चुनाव में सिर्फ एक दिन बचा है। प्रशासन ने चुनाव के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली है। इन चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए एसपी ने भी पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। नगर निकाय चुनाव में 573 पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं जिले में 27 बूथ ऐसे है जो सवेदनशील है। यहां पर अतिरिक्त पुलिस कर्मचारी तैनात किए जाएंगे ताकि किसी प्रकार की घटना को रोका जा सके। इसके अलावा एसपी की निगरानी में एक कमेटी का भी गठन किया गया है जो समय समय पर बूथों का निरीक्षण करेगी। उपायुक्त द्वारा पहले ही बूथ स्टेशनों पर धारा 144 लगा दी गई है।
इन बूथों पर ये तैनात रहेंगे जवान
एसपी ओमप्रकाश नरवाल ने बताया कि नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए 573 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। फतेहाबाद के नगरपरिषद के कुल बूथ 51 है जिनमें 238 पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। रतिया नगरपालिका में कुल 22 बूथ बनाये गये है जिसमें 89 पुलिस कर्मचारी अपनी पैनी निगाहें रखेंगे। टोहाना नगर परिषद चुनाव के लिए 44 बूथ बनाए गये है। जिसमें 149 पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। भूना नगर पालिका चुनाव के लिए 21 बूथ बनाए गये है। जिसमें 97 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
सवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस रहेगी तैनात
जिले में 27 बूथ सवेदनशील व अतिसंवेदनशील हैं। इन बूथों पर 97 पुलिस कर्मचारी अतिरिक्त लगाये गये है। फतेहाबाद 15, रतिया 4, टोहाना 4 तथा भूना के 4 है। एसपी ओमप्रकाश नरवाल ने बताया कि चुनाव में एएसपी गंगा राम पूनिया को पर्यवेक्षण अधिकारी
नियुक्त किया गया। इनकी निगरानी मे सात पेट्रो¨लग पार्टियां गठित की गई व नौ नाके लगाये गये है। डीएसपी विजय ¨सह जाखड को भूना का प्रयवेक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनकी निगरानी मे रतिया मे तीन पेट्रोलिग पार्टियां गठित की गई तथा तीन सात नाके लगाये गये है। रतिया के प्रयवेक्षण अधिकारी महिला उप पुलिस अधीक्षक गीतिका जाखड़ होगी, उनकी निगरानी मे तीन पेट्रो¨लग पार्टिया गठित की गई तथा 5 नाके लगाये गये है। टोहाना मे उपपुलिस अधीक्षक टोहाना रविन्द्र ¨सह तोमर को प्रयवेक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।