सूरजकुंड झूला हादसे में दो आरोपी गिरफ्तार, मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित
Surajkund Mela Accident: सूरजकुंड मेले में झूला टूटने से बचाव कार्य के दौरान हरियाणा पुलिस के निरीक्षक जगदीश प्रसाद बलिदान ...और पढ़ें

यहीं पर लगा हुआ था झूला शनिार शाम को टूटने के बाद गिर गया था। मौके पर फोरेंसिक की टीम जांच करते हुए। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
सुशील भाटिया, फरीदाबाद। सूरजकुंड मेला परिसर में शनिवार रात को झूलना टूटने के हादसे में बचाव कार्य करते हुए हरियाणा पुलिस के निरीक्षक जगदीश प्रसाद की जान चली गई थी। इस घटनाक्रम के संबंध में थाना सूरजकुंड में हिमाचल फन केयर कंपनी के प्रोपराइटर मोहम्मद शाकिर के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने जासंच के लिए पुलिस उपायुक्त अपराध के नेतृतव में सहायक पुलिस आयुक्त अपराध-2, प्रभारी क्राइम ब्रांच एनआइटी व सूरजकुंड थाना के उप निरीक्षक संजय की एक विशेष अनुसंधान टीम गठित की है।
-1770538215126.jpg)
पुलिस आयुक्त ने बताया कि टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए मेला परिसर में झूले लगाने वाली कंपनी हिमाचल केयर फन केयर के प्रोपराइटर मोहम्मद शाकिर निवासी गांव टोका नंगला जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश व एक अन्य आरोपित नितेश निवासी धर्मपुरी सदर मेरठ कैंट उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की भूमिका बारे जांच की जा रही है।
इधर देर रात को प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल व पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने बलिदानी निरीक्षक जगदीश प्रसाद के स्वजन से जिला नागरिक बादशाह खान अस्पताल फरीदाबाद में मुलाकात करने पहुंचे और उनको सांत्वना दी।
-1770539033172.jpg)
मौके पर जांच करते अधिकारी।
सूरजकुंड मेला परिसर में जहां पर झूला टूटने से हादसा हुआ था वहां अतिरिक्त उपायुक्त सतवीर मान की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। मौके पर अधिकारी देख रहे हैं कि किस स्तर पर क्या लापरवाही रही है।
एसएचओ जगदीश के परिवार को मिलेगी 1 करोड़ की मदद
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि निरीक्षक जगदीश प्रसाद ने घटनाक्रम में घायल व्यक्तियों को बचाते हुए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया। निरीक्षक जगदीश प्रसाद पर गर्व भी है। जगदीश प्रसाद को बलिदानी का दर्जा एवं उनके स्वजन को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि व परिवार के एक योग्य व्यक्ति को नौकरी देने की बात कही।
पुलिस महानिदेशक ने सिविल अस्पताल फरीदाबाद व सुप्रीम अस्पताल में दाखिल घायलों का भी हाल-चाल जाना। पुलिस प्रवक्ता अनुसार इस घटनाक्रम में 12 व्यक्ति घायल हुए हैं, जिनकी स्थिति सामान्य है। घायलों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
सूरजकुंड मेले में झूला टूटने वाले हादसे के बाद अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान की अध्यक्षता में गठित की गई कमेटी में डीसीपी एनआइटी मकसूद अहमद, जेसी बोस वाईएमसीए यूनिवर्सिटी के मैकेनिकल डिपार्टमेंट से एक्सपर्ट अरविंद गुप्ता, सिंचाई विभाग से कार्यकारी अभियंता हितेश कुमार व हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता अश्वनी गौड़ हैं। सभी अधिकारियों ने अलग-अलग एंगिल से जांच शुरू कर दी है।
घायलों में महिला सहायक उप निरीक्षक नीलम फरीदाबाद पुलिस, महिला सिपाही शर्मिला, पुलिस लाइन फरीदाबाद, राजेश थाना एसजीएम नगर, हर्ष प्रकाश निवासी मकान नंबर F 4176 कैसिया स्टेट पाकेट ए ग्रेटर नोएडा, प्रशांत निवासी गांव डूबे थाना सेफ जिला छैलपुर राजस्थान हाल आइआइटी दिल्ली, अमीषा निवासी सूर्य विहार पार्ट 2 सेक्टर 91 फरीदाबाद, परविंदर निवासी पहलादपुर नई दिल्ली, सुनील निवासी अकेड़ा थाना महेंद्रगढ़ , शिवानी निवासी हाउस नंबर 207 बिरौना टावर नोएडा 78 , बलबीर वास सुल्तानपुर, अनुज वासी शेरपुर कासगंज उत्तर प्रदेश, पूजा वासी बहादुरपुर फरीदाबाद के नाम शामिल है
पांच घायलों को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।
- यह भी पढ़ें- सूरजकुंड झूला कांड पर पुलिस का एक्शन, एजेंसी संचालक मोहम्मद शाकिर पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
- यह भी पढ़ें- सूरजकुंड मेला हादसा: दारोगा से भर्ती, फिर मेहनत से प्रमाेशन और पुलिस पदक... इंस्पेक्टर के बलिदान पर मथुरा के डेंगरा में शोक
- यह भी पढ़ें- सूरजकुंड मेले में तीसरी बार हुआ झूला हादसा, बार-बार की लापरवाही के बाद भी नहीं चेते जिम्मेदार; सुरक्षा दावों पर सवाल
