विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सूरजकुंड मेला झूला कांड पर पुलिस का एक्शन, एजेंसी संचालक मोहम्मद शाकिर पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

By Harender NagarEdited By: Anup Tiwari
Published: Sun, 08 Feb 2026 11:50 AM (IST)

सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में झूला टूटने के मामले में पुलिस ने हिमाचल फन फेयर एजेंसी के संचालक मोहम्मद शाकिर के ...और पढ़ें

फरीदाबाद में आयोजित सूरजकुंड मेले में दुर्घटनाग्रस्त हुआ झूला व झूले का टूटा हुआ बोल्ट। जागरण

फरीदाबाद में आयोजित सूरजकुंड मेले में दुर्घटनाग्रस्त हुआ झूला व झूले का टूटा हुआ बोल्ट। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में शनिवार को झूला टूटने के मामले में पुलिस ने हिमाचल फन फेयर एजेंसी के संचालक मोहम्मद शाकिर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यही एजेंसी झूल का संचालन कर रही थी। इस हादसे में बचाव कार्य के दौरान इंस्पेक्टर जगदीश प्रसााद की मौत हो गई थी। इस पूरे मामले की जांच के लिए पुलिस आयुक्त ने एसीपी वरुण दहिया के नेतृत्व में एक एसआइटी का भी गठन किया है। यह एसआइटी जांच झूला टूटने के कारणों की जांच करेगी।

यह भी पढ़ें- सूरजकुंड मेला हादसा: अचानक हैमर झूला टूटने से पलभर में हंसी ठहाके बदल गए थे चीख पुकार में, क्या था पूरा घटनाक्रम

दुर्घटना में घायल हुए लोग, सभी उपचाराधीन

दुर्घटना में नीलम ( महिला सहायक उपनिरीक्षक), पत्नी विजयपाल निवासी बादशाहपुर; सुनील पुत्र रविन्द्र निवासी आरोहा, जिला महेंद्रगढ़; हर्ष प्रकाश पुत्र रामप्रकाश निवासी एफ-176, पॉकेट-1, ग्रेटर नोएडा; प्रशांत पुत्र शंकर लाल निवासी दूबेपुर, जिला धौलपुर (राजस्थान); अनिशा पुत्री जितेन्द्र निवासी मकान नं. 20, पार्ट-2, फरीदाबाद; शिवानी पुत्री रमेश निवासी विरोना टावर, सेक्टर-78 नोएडा; तथा परविंदर (अन्य विवरण प्रतीक्षित) घायल हुए हैं।

सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और उनका उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें- परवान पर सूरजकुंड मेला, दूसरे शनिवार को एक लाख से ज्यादा पर्यटक पहुंचे; आज डेढ़ लाख की उम्मीद