विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सूरजकुंड मेला हादसा: अचानक हैमर झूला टूटने से पलभर में हंसी ठहाके बदल गए थे चीख पुकार में, क्या था पूरा घटनाक्रम

Published: Sun, 08 Feb 2026 05:55 AM (IST)Updated: Sun, 08 Feb 2026 06:56 AM (IST)

फरीदाबाद के सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। मेले के मनोरंजन पार्क में 'हैमर' ...और पढ़ें

सूरजकुंड मेला में झूला टूटकर गिरा।

सूरजकुंड मेला में झूला टूटकर गिरा।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

दीपक पांडेय, फरीदाबाद। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला में शनिवार शाम साढ़े छह बजे। मुख्य चौपाल के पीछे अलग-अलग देशों के कलाकार कार्निवल निकाल रहे हैं। युवाओं सहित अलग-अलग वर्ग के लोग इनके साथ थिरक रहे हैं। मेले की चौपाल पर मुख्य सांस्कृतिक संध्या की तैयारी हो रही।

चौपाल पर गायक नवीन पुनिया की और स्टैंडअप कॉमेडियन अमित टंडन की प्रस्तुति होनी है। मेले में सुरक्षा प्रबंधों, अपने बच्चों व बुजुर्गों का ध्यान रखने की उद्घोषणा भी हो रही है। चूंकि छुट्टी का दिन है, इसलिए मेले में खूब भीड़ है। मेले में दिल्ली गेट की तरफ बना मनोरंजन पार्क में लगे झूले भी पूरी तरह से भरे हुए है।

अलग-अलग झूलों में आनंद ले रहे लोग रोमांचित होकर हंसी और ठहाके लगा रहे हैं। हैमर झूले में भी करीब 30 सवारियां बैठी हुई है। इसको मनोरंजन पार्क का सबसे खतरनाक झूला माना जाता है। यह झूला उसमें बैठे लोगों को पूरी तरह 180 डिग्री के एंगल में घूमा रहा है। युवा रोमांच में खूब चिल्ला रहे हैं।

झूले के 13 राउंड के बाद अगला राउंड होने को और इसी दौरान हैमर झूला अपने 14वें राउंड में एकदम से टूट कर बायीं और गिर पड़ता है। एकदम से झूला गिरने पर पूरे पार्क में चीख पुकार शुरू हो जाती है। किसी भी समझ नहीं आ रहा है कि एकदम से क्या हो गया। इसके बाद शुरू होता है बचाव कार्य।

मौके पर मौजूद मेला अधिकारियों ने परिसर में ही स्थित एंबुलेस को तुरंत फोन किया। घायलों को पास में स्थित निजी अस्पताल में ले जाया गया ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-88 से अपने बच्चों के साथ आए राहुल बताते हैं कि उनके बच्चे काफी समय झूलने की जिद कर रहे थे। उन्होंने टोकन भी ले लिया गया था। अगला नंबर उनका ही था। इस दौरान हादसा हो गया।

उनके पास में खड़ी जवाहर कालोनी में रहने वाली शिब्बू ने बताया कि उनको स्विंग बोट वाले झूले में झूलना था। उनका दोस्त पहले से झूल रहा था। लेकिन हादसा होते ही सभी झूले रोक दिए गए। हादसे के बाद पुलिस ने सभी लोगाें को मनोरंजन पार्क से बाहर निकाल दिया और वहां जाने का रास्ता बंद कर दिया। इसके बाद जिला उपायुक्त आयुष कुमार समेत सभी तमाम अधिकारी मनोरंजन पार्क में दुर्घटना वाली जगह पर पहुंचे और जांच शुरू हुई।

यह भी पढ़ें- सूरजकुंड मेला हादसा: वेंडर पर केस दर्ज, एडीसी करेंगे जांच; सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम रद