सूरजकुंड मेला हादसा: वेंडर पर केस दर्ज, एडीसी करेंगे जांच; सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम रद
फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में हुए हादसे के बाद सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। हरियाणा के पर्यटन ...और पढ़ें
-1770509733816_m.webp)
सूरजकुंड मेला हादसे के बाद मेला की मुख्य चौपाल व छोटी चौपाल पर होने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रद कर दी गई।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। सूरजकुंड मेला हादसे के बाद मेला की मुख्य चौपाल व छोटी चौपाल पर होने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रद कर दी गई। प्रतिदिन मेला की दोनों चौपालों पर देश-विदेश के कलाकारों की गायन व नृत्य की प्रस्तुति चलती रहती हैं। शाम को चौपाल पर बड़े कलाकार प्रस्तुत करते हैं।
शनिवार शाम को गायक नवीन पूनिया की प्रस्तुति छोटी चौपाल पर हो रही थी। जब हादसा हुआ तो यह प्रस्तुति हो चुकी थी, पर मुख्य चौपाल पर स्टैंडअप कामेडियन अमित टंडन व गायिका शिबानी कश्यप की प्रस्तुति होनी थी। हादसे के बाद यह दोनों कार्यक्रम रद कर दिए गए। साथ ही पूरे मेला परिसर को खाली करा दिया गया।
आम दिनों मेला रात दस बजे तक चलता रहता है, पर हादसे के बाद शाम सात बजे ही मेले से लोग निकलना शुरू हो गए और शिल्पकार भी चले गए। अब यह तय नहीं है कि रविवार को मेले में सांस्कृतिक प्रस्तुति होती है या नहीं।अभी तक के तय कार्यक्रम के अनुसार रविवार शाम को गुरदास मान की प्रस्तुति होनी है।
वेंडर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
देर रात को हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा मेला परिसर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। बाद में घायलों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे। मीडिया कर्मियों से बातचीत में डॉ. अरविंद शर्मा ने पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद का बलिदान होने की बात कहते हुए कहा कि हादसा दुखद है, पर फौरी तौर पर प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू किए, तो इस वजह से बाकी लोगों की जान बच गई।
मंत्री ने कुल 12 लोगों के घायल होने की बात कही, जिसमें आठ सुप्रीम अस्पताल व चार नागरिक अस्पताल में भर्ती हैं। समय पर अस्पताल पहुंचाने और त्वरित रूप से उचित उपचार मिलने के चलते घायल खतरे से बाहर हैँ। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन एक विशेष कमेटी झूलों की जांच करती थी, शनिवार को भी जांच हुई, पर यह हादसा हो गया।
एडीसी की अध्यक्षता में एक कमेटी हादसे की जांच करेगी। पर्यटन मंत्री ने इसमें फिलहाल झूला वेंडर के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कही।क्या मेला आगे चलेगा, इस पर पर्यटन मंत्री ने कहा कि यह आगे तय किया जाएगा।
