विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद: NIT में 6 साल के मासूम पर स्ट्रीट डॉग का जानलेवा हमला, चेहरे पर आए 7 टांके

Published: Mon, 09 Nov 2026 12:46 PM (IST)

फरीदाबाद के एनआईटी एक क्षेत्र में एक स्ट्रीट डॉग ने छह साल के बच्चे पर हमला कर दिया और उसके होंठ पर काट लिया।

फरीदाबाद में कुत्तों का आतंक

फरीदाबाद में कुत्तों का आतंक

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। एनआइटी एक क्षेत्र में स्ट्रीट डाग ने छह साल के बच्चें पर हमला कर दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और डंडों से कुत्ते को पीटकर किसी तरह बच्चे को छुड़ाया।

इस दौरान कुत्ते ने बच्चे के होंठ के पास काट लिया, जिससे वह घायल हो गया। स्थानीय लोग बच्चे को तुरंत बादशाह खान नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डाक्टरों ने बच्चे के घाव पर सात टांके लगाए। उपचार के बाद बच्चे को घर भेज दिया गया।

क्या था पूरा मामला?

सोनिया चौक के पास रहने वाली अनीता ने बताया कि उसका छह साल का बेटा निखिल अपने बड़े भाई के साथ सुबह करीब 10 बजे खेलने के लिए निकला था। उसका बड़ा बेटा वापस आ गया लेकिन निखिल नही लौटा। इसके बाद उसने अपनी बेटी को उसकी तलाश के लिए भेजा। लेकिन उसका कोई पता नही चला तो परिवार ने सोचा कि खेलने के बाद वापस घर लौट आएगा।

स्थानीय निवासी बिट्‌टू बजरंगी ने जानकारी देते हुए बताया कि वह किसी काम से वहां से गुजर रहा था। तभी उसने देखा कि एक लकड़ी की झोपड़ में रोने जैसी कुछ आवाज आ रही थी। उसने देखा कि एक बच्चे को कुत्ते ने पकड़ कर रखा हुआ है। कुत्ता बच्चे के पास बैठा हुआ था।

बच्चा जमीन की तरफ मुंह करके लेटा हुआ था। बच्चे के कपड़े फटे हुए थे। जब उसने आवाज लगाई तो बच्चा बोल नही पा रहा था। उन्होंने लोगों की मदद से कुत्ते को बच्चे से दूर भगाया। इसके बाद घायल बच्चे को इलाज के लिए बादशाह खान अस्पताल लेकर गए। जहां पर बच्चे को होंठ के पास कटी हुई जगह पर सात टांके लगाए गए। जिसके बाद उसको अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में दीवाली पर पटाखों से लगी आग, कई झुग्गियां और दुकानें जलकर राख

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद ओमेक्स स्पा विलेज में दीपावली की धूम, फेस्ट का हुआ भव्य आयोजन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।