विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में दीवाली पर पटाखों से लगी आग, कई झुग्गियां और दुकानें जलकर राख

Published: Mon, 09 Nov 2026 11:32 AM (IST)

फरीदाबाद में दिवाली की रात पटाखों के कारण कई जगहों पर आग लगी, जिसमें मेवला महाराजपुर की झुग्गियां, गाजीपुर का कबाड़ गोदाम और डबुआ चौक की साइकिल दुकान शामिल हैं।

फरीदाबाद में झुग्गियों में लगी आग। जागरण

फरीदाबाद में झुग्गियों में लगी आग। जागरण

HighLights

  1. दिवाली रात पटाखों से फरीदाबाद में कई जगह आग।

  2. मेवला महाराजपुर की 10-12 झुग्गियां जलकर राख।

  3. गाजीपुर कबाड़ गोदाम और साइकिल दुकान में भी आग।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। फरीदाबाद में दीवाली की रात पटाखों के कारण अलग-अलग जगहों पर आग लगी। मेवला महाराजपुर गांव के पास स्थित झुग्गियों में रॉकेट गिरने की वजह से आग लग गई।

स्थानीय लोग आग पर काबू करने का प्रयास करते इतने में आग ने 10 से 12 झुग्गियों को अपने चपेट में लिया। करीब 12 दमकल गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग बुझने तक झुग्गियों में रखा हुआ सारा सामान जलकर राख हो चुका था। इसी तरह से गाजीपुर में कबाड़ की गोदाम में आग लग गई। आग को बुझाने के लिए पांच दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची।

आग का कारण किसी जलते हुए पटाखे का आग पर गिरना बताया जा रहा है। वहीं, डबुआ चौक के पास साइकिल दुकान में आग लगी। पुलिस के अनुसार, किसी भी आग की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।