फरीदाबाद ओमेक्स स्पा विलेज में दीपावली की धूम, फेस्ट का हुआ भव्य आयोजन
ग्रेटर फरीदाबाद की ओमेक्स स्पा विलेज सोसायटी में दीपावली फेस्ट का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग ...और पढ़ें
-1794160609144_m.webp)
दीवाली फेस्ट की धूम, लाइव बैंड और लजीज व्यंजनों का उठाया लुत्फ ( एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
ओमेक्स स्पा विलेज सोसायटी में दीपावली फेस्ट का आयोजन।
लाइव बैंड, खरीदारी स्टॉल, लजीज व्यंजन मुख्य आकर्षण रहे।
स्थानीय निवासियों ने परिवार संग जमकर खरीदारी की।
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित ओमेक्स स्पा विलेज सोसायटी में दीपावली फेस्ट का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, फेस्ट में लाइव बैंड की प्रस्तुति, खरीदारी के लिए लगाए गए स्टाल और विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजन आकर्षण का केंद्र रहे। शाम होते ही सोसायटी परिसर में लोगों की चहल-पहल बढ़ गई और पूरा माहौल उत्सवी रंग में रंग गया।
स्थानीय लोगों ने की जमकर खरीदारी
आरडब्ल्यूए प्रधान हेमंत राणा और सुरप्रीत नरूला ने बताया कि कार्यक्रम में परिवारों तथा बच्चों ने भी खूब उत्साह दिखाया। स्थानीय निवासियों ने दीवाली फेस्ट में जमकर खरीदारी की।
तरह-तरह के व्यंजनों का स्वाद चखा। फेस्ट के आयोजन का उद्देश्य सोसायटी के निवासियों को एक साथ मिलकर त्योहार मनाने और आपसी मेलजोल बढ़ाने का अवसर देना रहा।
सभी लोगों ने लिया हिस्सा
आयोजन में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दीपावली फेस्ट ने सोसायटी में उत्सव और सामुदायिक एकता का माहौल बना दिया।
यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में कार चोरों का आतंक, अस्पताल और स्कूल के बाहर से नकदी लैपटॉप चोरी