विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में कार चोरों का आतंक, अस्पताल और स्कूल के बाहर से नकदी लैपटॉप चोरी

Published: Sun, 08 Nov 2026 11:05 PM (IST)

फरीदाबाद में चोरों ने अस्पताल और स्कूल के बाहर खड़ी दो कारों को निशाना बनाया, जिसमें एक कार से 50 ...और पढ़ें

फरीदाबाद में कार चोरों का आतंक ( एआई जेनरेटेड इमेज)

फरीदाबाद में कार चोरों का आतंक ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. फरीदाबाद में दो कारों से नकदी और कीमती सामान चोरी।

  2. एक घटना में 50 हजार रुपये नकद हुए गायब।

  3. दूसरी कार से लैपटॉप और चार्जर चोरी हुआ।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। शहर में कारों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले चोर सक्रिय हैं। अलग-अलग इलाकों में खड़ी दो कारों से चोरों ने नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया। 

सेक्टर-21बी निवासी अजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि छह नवंबर को वह अपनी कार से सेक्टर-16 स्थित मेट्रो अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने सुबह करीब 11:30 बजे अस्पताल के पास कार खड़ी की थी।

काफी तलाश के बाद नहीं मिला कोई सुराग

कार के हैंड रेस्ट में 50 हजार रुपये रखे हुए थे। दोपहर करीब 12:40 बजे उन्होंने अपने कर्मचारी प्रवीण को कार से बैग लाने के लिए कहा। कर्मचारी बैग निकालने के बाद कार लाक करना भूल गया। इसके बाद अजय कुमार दोपहर करीब तीन से चार बजे के बीच वापस पार्किंग में पहुंचे तो कार से 50 हजार रुपये गायब मिले।

काफी तलाश करने के बाद भी नकदी का कोई सुराग नहीं लगा। दूसरी घटना में ग्रीनफील्ड कॉलोनी निवासी आशीष मोर ने थाना सराय ख्वाजा में शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह इंफोएज लिमिटेड में काम करते हैं।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

छह नवंबर को उन्होंने अपनी सिल्वर रंग की फाक्सवैगन पोलो कार सेक्टर-37 स्थित सेफरान स्कूल के सामने सड़क किनारे खड़ी की थी।

दोपहर करीब तीन से चार बजे के बीच अज्ञात चोरों ने कार के बाईं तरफ का शीशा तोड़ दिया और आगे की सीट के पास रखा बैग चोरी कर लिया।

बैग में डेल कंपनी का ब्लैक रंग का लैपटाप, चार्जर और चश्मा रखा हुआ था। दोनों घटनाओं में पुलिस ने चोरी के मुकदमे दर्ज किए हैं।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद: सिंगापुर बेस्ड COO पर 16 गोलियां बरसाने वाला मोनू शर्मा अरेस्ट, कुत्ते को लेकर हुआ था विवाद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।