Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजा नाहर सिंह पार्क में हो रहे अवैध निर्माण से रोष

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 18 Jul 2019 06:09 PM (IST)

    नगर निगम शहीद राजा नाहर सिंह पार्क को धीरे-धीरे समाप्त करता जा रहा है। आए दिन यहां पर कोई न कोई निर्माण होता रहता है। पार्क का रकबा घटाए जाने से राजा नाहर सिंह से जुड़ी संस्थाओं के प्रतिनिधियों में नाराजगी है।

    राजा नाहर सिंह पार्क में हो रहे अवैध निर्माण से रोष

    जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़ : नगर निगम शहीद राजा नाहर सिंह पार्क को धीरे-धीरे समाप्त करता जा रहा है। आए दिन यहां पर कोई न कोई निर्माण होता रहता है। पार्क का रकबा घटाए जाने से राजा नाहर सिंह से जुड़ी संस्थाओं के प्रतिनिधियों में नाराजगी है। राजा नाहर सिंह 1857 की क्रांति के अंग्रणी पंक्ति के योद्धा थे। अंग्रेजों ने उन्हें संधि के बहाने दिल्ली बुलाकर बंदी बना लिया और नौ जनवरी-1858 को चांदनी चौक लाल कुआं पर खुलेआम फांसी पर लटका दिया था। तब राजा के सभी महल और जमीन को अंग्रेजों ने अपने कब्जे में ले लिया था। अंग्रेजों ने लोगों के विद्रोह को शांत करने के मकसद से राजा नाहर सिंह के नाम से यहां पर एक शहीद स्मारक बनवाया था। स्मारक के चारों तरफ दो एकड़ भूमि में पार्क विकसित किया था। अब इस पार्क के रकबा पर आए दिन किसी न किसी बहाने निर्माण कार्य हो रहे हैं। पहले तो पार्क में एक दुकानदार के नाम नगर निगम ने दुकान की जमीन आवंटित कर दी। फिर यहां पर बनी राजा नाहर सिंह की बुर्ज को तोड़कर और पार्क के कुछ भाग में बस अड्डा पुलिस चौकी बना दी गई। नगर निगम ने अपने मुख्य द्वार पर पार्क की जमीन में से सुलभ शौचालय बनवा दिए। अब सुलभ शौचालय और पुलिस चौकी के पीछे यहां पर एक कमरा और बरामदा बनाया जा रहा है। इसी तरह से यहां पर निर्माण कार्य चलते रहे, तो एक दिन पार्क ही खत्म हो जाएगा। प्रशासन जानबूझ कर राजा नाहर सिंह के इतिहास को खत्म करने पर उतारू है। महल में बार(शराब परोसने) का संचालन किया जा रहा है। जिसे लेकर वे लगातार आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अब पार्क को भी प्रशासन खत्म करने पर उतारू है। यदि ये निर्माण कार्य बंद नहीं किए, तो मजबूर होकर आंदोलन चलाया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    -हरेंद्रपाल राणा, संरक्षक, राजा नाहर सिंह अभियान नई दिल्ली नाहर सिंह पार्क में कोई निर्माण कार्य चल रहा है, इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं है। यदि निर्माण कार्य चल रहा है, तो इसके बारे में जानकारी ली जाएगी और संबंधित अधिकारियों से बातचीत की जाएगी।

    -त्रिलोक चंद, एसडीएम बल्लभगढ़