विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद के रिहायशी इलाके में अजगर निकलने से हड़कंप, मदद के लिए नहीं पहुंची वन विभाग की टीम; ग्रामीणों में गुस्सा

Published: Mon, 02 Nov 2026 08:17 PM (IST)

फरीदाबाद के भाकरी गांव के रिहायशी इलाके में अचानक अजगर निकलने के कारण ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल है। ...और पढ़ें

फरीदाबाद के भाकरी गांव में निकला अजगर। फोटो-दैनिक जागरण

फरीदाबाद के भाकरी गांव में निकला अजगर। फोटो-दैनिक जागरण

HighLights

  1. भाकरी गांव के रिहायशी इलाके में अजगर दिखा।

  2. ग्रामीणों ने वन विभाग से मदद की गुहार लगाई।

  3. वन विभाग की टीम तत्काल मदद को नहीं पहुंची।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। भाकरी गांव के रिहायशी क्षेत्र में अजगर निकलने से लोगों में डर का माहौल है। आबादी के बीच अजगर दिखाई देने के बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग से मदद मांगी।

वन विभाग की ओर से उन्हें राहत नहीं मिल सकी। इससे लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि रिहायशी इलाके में अजगर की मौजूदगी से किसी अप्रिय घटना का खतरा बना हुआ है।

वन विभाग से मांगी मदद

स्थानीय लोगों के अनुसार अजगर दिखाई देने के बाद उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी और उसे सुरक्षित स्थान पर लेकर जाने के लिए टीम भेजने की मांग की। वन्यजीव के रिहायशी क्षेत्र में पहुंचने पर विभाग को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

वन्यजीवों की सुरक्षित रेस्क्यू की मांग

वन विभाग के अधिकारियों से जल्द टीम भेजकर अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि आबादी के बीच इस तरह वन्यजीव दिखाई देना चिंता का विषय है। ऐसे में विभाग को शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे लोगों में भय का माहौल न बने।

वन विभाग के इंस्पेक्टर हंसराज ने बताया कि वन विभाग की टीम इस समय किसी दूसरी जगह गई हुई है। इसलिए फिलहाल भाकरी गांव में मदद के लिए टीम नहीं भेजी जा सकेगी।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में एंबुलेंस फ्यूल घोटाला, बिना चली गाड़ियों के नाम पर 50 लाख का गबन, जांच कमेटी गठित

यह भी पढ़ें- होटल में पति-पत्नी बनकर लिया कमरा, फिर बेड पर मिली लाश; फरीदाबाद में गर्लफ्रेंड की हत्या कर ब्वॉयफ्रेंड फरार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।