विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

होटल में पति-पत्नी बनकर लिया कमरा, फिर बेड पर मिली लाश; फरीदाबाद में गर्लफ्रेंड की हत्या कर ब्वॉयफ्रेंड फरार

Published: Sun, 01 Nov 2026 10:01 PM (IST)

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित एक होटल में 35 वर्षीय महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या ...और पढ़ें

इसी होटल में ब्वॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड की हत्या की। फोटो: जागरण

इसी होटल में ब्वॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड की हत्या की। फोटो: जागरण

HighLights

  1. बल्लभगढ़ होटल में महिला की गला घोंटकर हत्या।

  2. साथी युवक शेखर हत्या कर मौके से फरार।

  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। बल्लभगढ़ में मथुरा रोड स्थित होटल के कमरे में एक युवक ने गर्लफ्रेंड की गला घोंटकर हत्या कर दी और फरार हो गया। महिला और युवक शनिवार सुबह होटल पहुंचे थे। दोनों ने खुद को पति-पत्नी बताकर कमरा कराया था।

देर रात होटल का कर्मचारी कमरे में पहुंचा तो युवती बेड पर बेसुध पड़ी थी, जबकि उसके साथ आया युवक गायब था। मृतका की पहचान बिहार के मुंगेर जिले के गांव टेटिया की रहने वाली 35 वर्षीय चांदनी के रूप में हुई है।

होटल रिकॉर्ड में उसके साथ आए युवक का नाम शेखर दर्ज है। होटल कर्मचारियों के अनुसार, दोनों सुबह करीब 10 बजे पहुंचे थे और दिनभर कमरे में ही रहे। दोपहर में वे बाहर से खाना लेकर आए थे।

कमरे में बेसुध मिली युवती, युवक फरार

रात की शिफ्ट में ड्यूटी कर रहा कर्मचारी कमरे की ओर गया तो दरवाजा खुला मिला। अंदर चांदनी बेड पर पड़ी थी। कर्मचारी ने आवाज लगाई और उसे हिलाकर उठाने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

इसके बाद उसने मैनेजर और अन्य कर्मचारियों को बुलाया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवती को सिविल अस्पताल लेकर गई, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गले पर मिले निशान, शेखर की तलाश में पुलिस

शहर थाना प्रभारी उमेश कुमार के अनुसार, युवती के गले पर निशान मिले हैं। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। बिहार में मृतका के स्वजन को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने फिलहाल होटल संचालक की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

महिला पलवल गदपुरी में किराये पर अकेली रहती थी और मेहनत मजदूरी करती थी। उसका पति बेंगलूरू में नौकरी करता है और बच्चे गांव में रहते हैं। शेखर के बारे में पता चला है कि वह भी मूलरूप से मुंगेर बिहार का रहने वाला है।

स्थानीय स्तर पर वह कहां रहता था, यह पता नहीं चल पाया है। पुलिस शेखर की तलाश कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

यह भी पढ़ें- 'जमापूंजी लगाकर खरीदे फ्लैट, अब सुविधाओं के लिए संघर्ष', फरीदाबाद में बिल्डरों के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।