विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'जमापूंजी लगाकर खरीदे फ्लैट, अब सुविधाओं के लिए संघर्ष', फरीदाबाद में बिल्डरों के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग 

Published: Sun, 01 Nov 2026 05:26 PM (IST)

फरीदाबाद के सेक्टर-76 स्थित बीपीटीपी पार्क फ्लोर 2 के निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। उन्होंने अधूरे प्रोजेक्ट और मूलभूत सुविधाओं की कमी का आरोप लगाया है।

बिल्डर के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करते स्थानीय निवासी। फोटो-दैनिक जागरण

बिल्डर के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करते स्थानीय निवासी। फोटो-दैनिक जागरण

HighLights

  1. बीपीटीपी पार्क फ्लोर 2 निवासी बिल्डर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन।

  2. अधूरे प्रोजेक्ट, बिजली-पानी और पार्किंग की कमी मुख्य मुद्दे।

  3. 600 से अधिक परिवार बिल्डर की मनमानी से जूझ रहे।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। सेक्टर-76 स्थित बीपीटीपी पार्क फ्लोर दो के लोगों ने बिल्डर के खिलाफ एक बार फिर विरोध प्रदर्शन किया। निवासी पिछले एक महीने से हर रविवार को सड़क पर उतरकर विरोध जता रहे हैं।

निवासियों का आरोप है कि बिल्डर की ओर से प्रोजेक्ट पूरा किए बिना सोसायटी हैंडओवर किया जा रहा है। स्थानीय निवासी एसपी सिंह, सुमित कंबोज, आरडब्ल्यूए प्रधान पवन शर्मा, राजीव सिन्हा, आयुष आर्य और मनीष कुमार ने बताया कि सोसायटी में बिजली, पानी और पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं है।

मानकों को पूरा नहीं कर रहे बिल्डर

बिल्डर ओसी में दिए गए 18 मानकों को पूरा नहीं कर रहा है। प्रोजेक्ट 24 एकड़ में फैला है, लेकिन 11 एकड़ में ही सोसायटी का निर्माण कराया गया है। बची हुई जमीन की जानकारी भी साझा नहीं कर रहा है। सोसायटी में ग्रीन एरिया भी नहीं दिया गया है। यहां तक की निवासियों को बिजली की सप्लाई भी डिमांड के अनुसार नहीं मिल रही है।

सोसायटी में सेंशन लोड चार एमवीए का है, लेकिन सिर्फ एक एमवीए दिया है। जिससे बिजली कटौती की समस्या से भी लोगों को जूझना पड़ता है। बिल्डर की मनमानी से 600 से ज्यादा परिवार परेशान हैं।

जब तक नहीं होगी सुनवाई, जारी रहेगा विरोध

स्थानीय निवासी लक्ष्मण सिंह, सुमित शर्मा, धर्मवीर, विजय राजपूत, आकाश खन्ना और अनुराग सहित अन्य ने बताया कि समस्याओं के समाधान के लिए कई बार बिल्डर से मांग की गई। लेकिन किसी भी प्रकार से सुनवाई नहीं की जा रही थी। इसलिए पिछले एक महीने से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जब तक समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता है, विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

पिछली बार तीन महीने तक चला था विरोध

जीवन की जमापूंजी लगाकर फ्लैट्स खरीदे हैं, पिछली बार तीन महीने तक विरोध किया था, इस बार इससे ज्यादा दिन भी सड़क पर बैठने को तैयार हैं। इस संबंध में बीपीटीपी बिल्डर से संपर्क किया गया, लेकिन खबर लिखे जाने तक बिल्डर ने पक्ष नहीं दिया है।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में बीजेपी की पदयात्रा में फंसी एंबुलेंस, 15 मिनट का रास्ता तय करने में लगे 90 मिनट; तड़पता रहा मरीज

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद के जिला अस्पताल में नाइजीरियाई महिला ने दिया बच्चे को जन्म, सुविधाओं की जमकर की सराहना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।