विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद के जिला अस्पताल में नाइजीरियाई महिला ने दिया बच्चे को जन्म, सुविधाओं की जमकर की सराहना

Published: Fri, 30 Oct 2026 05:08 PM (IST)

फरीदाबाद के नागरिक अस्पताल में नाइजीरियाई मूल की जस्टिना ने एक बच्चे को जन्म दिया। उनके पति फेवोरो ने अस्पताल मे दी जा रही सुविधाओं पर संतुष्टी जताई है।

फरीदाबाद जिला अस्पताल में नाइजीरियन बच्चे का जन्म। फोटो- दैनिक जागरण

फरीदाबाद जिला अस्पताल में नाइजीरियन बच्चे का जन्म। फोटो- दैनिक जागरण

HighLights

  1. नाइजीरियाई महिला जस्टिना की नागरिक अस्पताल में डिलीवरी।

  2. पति फेवोरो ने अस्पताल की सेवाओं को सराहा।

  3. नागरिक अस्पताल में जच्चा-बच्चा सेवाएं बेहतर हुईं।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। एक तरफ हमारे देश के लोग अपने बच्चे के जन्म के लिए विदेशी टेक्नोलॉजी और विदेशी डॉक्टरों से सलाह लेना चाहते हैं, वहीं दूसरी ओर नाइजीरिया के मूल निवासी जस्टिना ने फरीदाबाद के जिला नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को सिजेरियन से अपने बच्चे को जन्म दिया।

जस्टिना के पति फेवोरो ने अस्पताल में दी जा रही सेवाओं पर संतुष्टि जाहिर की और कहा कि नागरिक अस्पताल में दी जा रही सेवाएं कॉरपोरेट अस्पताल से कहीं भी कम नहीं हैं। फेवोरो यहां सेक्टर-89, ग्रेटर फरीदाबाद में पांच साल से रह रहे हैं। वह यहां नाइजीरिया से बिजनेस वीजा पर आए हुए हैं।

नागरिक अस्पताल की सुविधा से प्रभावित विदेशी नागरिक

जस्टिना और फेवोरो का पहले भी एक बेटा है। वह उसके टीकाकरण के लिए कुछ दिनों पहले नागरिक अस्पताल आए थे। फेवोरो यहां की व्यवस्था से प्रभावित हुए तो पत्नी को गर्भावस्था में लेकर यहां आने लगे। उन्हें यहां की सुविधा और डाक्टरों का व्यवहार अच्छा लगा था।

नागरिक अस्पताल की वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजरी, डॉ. उर्वशी, डॉ. नवीन के साथ सीनियर नर्सिंग आफिसर रेनू ने जस्टिना की सिजेरियन से डिलीवरी कराई। डॉ. मंजरी ने कहा कि उनके यहां गंभीर अवस्था में आने पर सिजेरियन से भी डिलीवरी कराई जाती है। अब नागरिक अस्पताल में सुविधाएं बढ़ रही हैं।

हमारे यहां जच्चा-बच्चा के मामले में पहले से बेहतर सेवाएं दी जा रही हैं। नागरिक अस्पताल में भर्ती महिलाओं के लिए 24 घंटे महिला रोग विशेषज्ञ और निश्शुल्क ब्लड उपलब्ध है।

-डॉ. जयंत आहूजा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी।

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद ITI भवन: आठ साल बाद भी अधूरा, सीवर कनेक्शन भूल गए अधिकारी

यह भी पढ़ें- फरीदाबाद: सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर, प्राइवेट को टक्कर देंगे 4 प्राइमरी स्कूल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।