नीमका जेल में तैयार हो रहे हैं डिस्पोजल मास्क
कोरोना वायरस से बचाव को लेकर जिला जेल नीमका में बंदी व कैदी पांच हजार डिस्पोजल मास्क बनाने में जुट गए हैं। ...और पढ़ें

जासं, फरीदाबाद : कोरोना से बचाव को जिला जेल नीमका में बंदी व कैदी पांच हजार डिस्पोजल मास्क बनाने में जुटे हैं। इसके लिए कुल 20 लोगों का स्टॉफ काम कर रहा है। इसमें 8-8 महिला और पुरुष सिलाई व बाकी पैकिग के काम में लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उनके पास पांच हजार मास्क बनाने का ऑर्डर आया है। साथ ही जेल के अंदर बंदी व कैदियों और पूरे स्टॉफ के लिए भी मास्क बन रहे हैं। सप्ताह्रभर में पांच हजार मास्क तैयार हो जाएंगे, क्योंकि जेल के अंदर डिस्पोजल मास्क बन रहे हैं, जिससे पर्यावरण को भी कोई नुकसान नहीं है।
जेल को किया गया सैनिटाइज
कोरोना वायरस से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम भी किया गया, जिसमे बंदी व कैदियों को बताया गया कि कैसे वायरस से बचा जा सकता है। अब जेल के अंदर रसोई से लेकर, बैरक, अस्पताल, मैदान, शौचालय सहित सभी कार्यालयों को सैनिटाइज कर दिया गया है। बंदी व कैदियों को मास्क दिए गए हैं। रोजाना सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने के लिए कहा जा रहा है। फिलहाल जेल में मुलाकात बंद कर दी गई हैं। जेल के अंदर बंद लोगों को फोन से बात करने के लिए कहा जा रहा है। कोरोना महामारी घोषित है। इसमें सभी का सहयोग जरूरी है। सभी का स्वस्थ रहना भी जरूरी है। इसलिए वायरस से बचाव को लेकर सभी सावधानियों को बरतना जरूरी है।
-संजीव कुमार, जेल अधीक्षक, नीमका जेल।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।