विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बहन से प्रेम प्रसंग के चलते लड़के की हत्या कर गड्ढे में दफनाया, पुलिस ने तीन को पकड़ा

Published: Tue, 05 Mar 2024 07:36 PM (IST)

आरोपितों ने दीपकनाथ की हत्या करने के बाद शव को बोरे में भर कर यमुना पार ले जाकर किनारे गड्ढा ...और पढ़ें

बहन से प्रेम प्रसंग के चलते लड़के की हत्या कर गड्ढे में दफनाया
बहन से प्रेम प्रसंग के चलते लड़के की हत्या कर गड्ढे में दफनाया

जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़। गांव अरुआ सपेरा बस्ती के रहने वाले नवयुवक की उसके दोस्तों ने बहन से प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या करके शव को यमुना किनारे गड्ढे खोद कर गाढ़ दिया। थाना छांयसा पुलिस ने गड्ढा खोद कर शव को बरामद कर लिया। पुलिस ने हत्या के आरोपितों को गिरफ्तार करके पूछताछ के लिए अदालत से एक दिन के रिमांड पर ले लिया। मृतक का पोस्टमार्टम अभी नहीं हो पाया है।

मारपीट कर गला दबाया

गांव अरुआ निवासी अर्जुननाथ ने थाना छांयसा पुलिस में शिकायत दी थी कि उसका छोटा भाई 16 वर्षीय दीपकनाथ और गांव साहूपुरा खादर के रहने वाले साबिर व सोहान आपस में दोस्त थे। एक दूसरे के घर आना-जाना था। दोनों परिवार सब्जी खेतीबाड़ी भी साथ करते थे। साबिर, सोहान व उनका चाचा अजाज दीपक को 29 फरवरी को बाइक पर बैठा कर ले गए और उन्होंने यमुना किनारे ले जाकर उसके साथ मारपीट की।

इन लोगों ने दीपकनाथ के मफलर से उसका गला घोंट दिया। गला घोंटने से उसकी मौत हो गई। अर्जुननाथ की शिकायत पर थाना छांयसा पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करके तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने पहले हत्या के बाद शव को यमुना में फेंकना बताया था। पुलिस ने फायर ब्रिगेड के गोताखोर की मदद से सोमवार को पूरे दिन यमुना शव ढूंढा, लेकिन नहीं मिला।

हत्या कर गड्ढे में दफनाया शव

थाना प्रभारी रामचंद्र ने बताया कि उन्होंने आरोपितों से इस मामले पूछताछ की तो उन्होंने दीपकनाथ की हत्या करने के बाद शव को बोरे में भर कर यमुना पार ले जाकर किनारे गड्ढा खोद कर दबाना बताया। हत्या की जानकारी मिलने के बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट मोहना उपतहसील के नायब तहसीलदार ओंकारदत्त शर्मा को मौके पर बुलाकर उनकी मौजूदगी में गड्ढा खोद कर शव को बाहर निकाला।

शव को आधी रात को बादशाह खान अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। शव तीन-चार दिन से गड़ा हुआ था। इसलिए शव सली-गडी अवस्था में था। अब शव का बुधवार को नल्हड मेडिकल कालेज में डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तारी के बाद अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपितों को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया।

यह भी पढ़ें- Faridabad News: बंद कमरे में मिले दो युवकों के शव, खाना खाकर सोए तो फिर उठे ही नहीं