फरीदाबाद में मेट्रो स्टेशन के नीचे मिला महिला का शव, पुलिस के उड़े होश; इलाके में हड़कंप
बल्लभगढ़ में राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन के नीचे एक अज्ञात महिला का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। फरीदाबाद में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

जागरण संवाददाता, बल्लभगढ़। राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन के नीचे मृत अवस्था में महिला मिली है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। थाना शहर पुलिस ने शव को पहचान के लिए बादशाह खान अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
मृतक की पहचान होने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। एक महिला मेट्रो स्टेशन के नीचे पड़ी हुई थी। लोग समझ रहे थे कि गर्मी अधिक होने के कारण शायद महिला छाया में आराम कर रही है।
इसलिए किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। मंगलवार को दोपहर किसी ने महिला को देखा अचेत अवस्था में पाया तो बस अड्डा चौकी पुलिस को सूचना दे दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हुई। थाना शहर प्रभारी शमशेर सिंह ने शव को नागरिक अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।