Faridabad: छह साल बाद भरा संयुक्त पुलिस आयुक्त का पद, पूर्व कबड्डी खिलाड़ी ओमप्रकाश नरवाल संभालेंगे पदभार
जिले में संयुक्त पुलिस आयुक्त का पद छह साल बाद भरने जा रहा है। इससे पहले साल 2017 में आइपीएस राजश्री जिले में संयुक्त पुलिस आयुक्त के पद पर रहीं। उनके तबादले के बाद से यह पद खाली पड़ा हुआ था।

फरीदाबाद, जागरण संवाददाता। जिले में संयुक्त पुलिस आयुक्त का पद छह साल बाद भरने जा रहा है। इससे पहले साल 2017 में आइपीएस राजश्री जिले में संयुक्त पुलिस आयुक्त के पद पर रहीं। उनके तबादले के बाद से यह पद खाली पड़ा हुआ था। तीन दिन पहले हुए तबादले के अनुसार अब साल 2006 बैच के आइपीएस ओमप्रकाश यह पद संभालेंगे।
इससे पहले वे डीआइजी ला एंड आर्डर का पदभार संभाल रहे थे। ओमप्रकाश कबड्डी के खिलाड़ी रहे हैं। साल 1990 में बीजिंग में हुए एशियन गेम्स में वे गोल्ड मेडलिस्ट भी रहे हैं। शुक्रवार को वे ज्वाइन कर लेंगे।
इससे पहले ये रहे संयुक्त पुलिस आयुक्त
पुलिस कमिश्नरेट बनने के बाद आइपीएस अरशिंदर सिंह चावला ने जिले के पहले संयुक्त पुलिस आयुक्त रहे। उनके बाद आइपीएस एमएस मलिक, बलबीर सिह, अनिल कुमार राव, विकास अरोड़ा, नवदीप सिंह विर्क, संजय कुमार, भारती अरोड़ा, जगदीश नागर और राजश्री ने यह पदभार संभाला है। आइपीएस अनिल कुमार राव, नवदीप सिंह विर्क और संजय कुमार दो बार इस पद पर रह चुके हैं। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा और उनकी धर्मपत्नी आइपीएस भारती अरोड़ा दोनों इस पद पर रह चुके हैं।
पुलिस आयुक्त भी बने संयुक्त पुलिस आयुक्त
तीन ऐसे अधिकारी भी हैं जो फरीदाबाद में संयुक्त पुलिस आयुक्त रहे और बाद में पुलिस आयुक्त का पद भी संभाला। इनमें आइपीएस अरशिंदर सिंह चावला, संजय कुमार और वर्तमान पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा का नाम शामिल है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।