विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Faridabad Crime: महिला धावक का फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर किए अश्लील कमेंट, फोटो के साथ भी हुई छेड़छाड़

Published: Fri, 15 Mar 2024 05:10 PM (IST)

फरीदाबाद की एक महिला धावक का इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाकर उस पर अश्लील कमेंट लिखने का मामला सामने आया है। धावक के फोटो के साथ भी छेड़छाड़ की गई है। युवती ने दी शिकायत में बताया कि वह राज्य स्तरीय धावक है। फिलहाल पंचकूला में अभ्यास कर रही है। उसने नोटिस किया कि उसकी फर्जी अकाउंट बनाया गया और उसके साथ छेड़छाड़ की गई।

Faridabad में महिला धावक का फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर किए अश्लील कमेंट।
Faridabad में महिला धावक का फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर किए अश्लील कमेंट।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। शहर की एक महिला धावक का इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाया गया। इस पर अश्लील कमेंट लिखे गए हैं। धावक के फोटो के साथ भी छेड़छाड़ की गई है। यह देखकर धावक बहुत परेशान हुई। उसने इसकी सूचना व शिकायत पुलिस को दी। अब पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई है।

महिला राज्य स्तरीय धावक बताई जा रही है। साइबर थाने में एक युवती ने दी शिकायत में बताया कि वह राज्य स्तरीय धावक है। फिलहाल पंचकूला में अभ्यास कर रही है। छह मार्च को वह घर पर थी। तभी देखा कि उसके नाम का इस्तेमाल करके उसका फोटो लगाकर कई इस्टाग्राम अकाउंट बनाए गए हैं। इन अकाउंट पर उसके फोटो का इस्तेमाल स्टेटस और प्राेफाइल पिक्चर पर किया गया है।

ये भी पढ़ें- Faridabad News: पलवली हत्याकांड की सजा पर बहस हो गई पूरी, 15 मार्च को आएगा फैसला

नाम के साथ गंदे शब्दों का इस्तेमाल

अकाउंट पर उसके नाम के साथ गंदे शब्दों का इस्तेमाल किया गया। स्टेटस पर गंदे कमेंट उसे बदनाम करने की नीयत से लिखे गए। उस आईडी से उसे ब्लैकमेल भी किया गया। उसकी फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है। इस मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: Faridabad Crime: सड़क पर गलत दिशा में खड़ी कार से मांगी साइड तो युवकों को आया गुस्सा, रॉड से किया परिवार पर हमला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।