विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Faridabad Crime: सड़क पर गलत दिशा में खड़ी कार से मांगी साइड तो युवकों को आया गुस्सा, रॉड से किया परिवार पर हमला

Published: Wed, 13 Mar 2024 06:07 PM (IST)

फरीदाबाद में सड़क पर गलत दिशा में खड़ी कार से साइड मांगने पर आरोपितों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला ...और पढ़ें

फरीदाबाद में सड़क पर गलत दिशा में खड़ी कार से साइड मांगने पर युवकों ने दंपति को रॉड से पीटा।
फरीदाबाद में सड़क पर गलत दिशा में खड़ी कार से साइड मांगने पर युवकों ने दंपति को रॉड से पीटा।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। सड़क पर गलत दिशा में खड़ी कार से साइड मांगने पर आरोपितों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। हमले में दंपती सहित उनकी सात साल की बेटी घायल हो गई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपितों की पहचान सेक्टर-20 कृष्णा कॉलोनी के रहने वाले सतवीर तथा मनोज के रूप में हुई है।

दोनों आरोपितों को बृहस्पतिवार के लिए शामिल तप्तीश होने का नोटिस दे दिया है। सराय ख्वाजा थाने में कनिष्का टावर सेक्टर-34 के रहने वाले विनित गुप्ता ने दी शिकायत में बताया कि वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ दिल्ली से अपने घर आ रहे थे।

ये भी पढ़ें- Faridabad Crime: युवकों ने रेस्टोरेंट पर खाना खा रहे परिवार पर किया हमला, गाड़ी का शीशा भी तोड़ा

गाड़ी से रॉड निकालकर किया हमला

रास्ते में सेक्टर-37 हाईवे किनारे रेस्टोरेंट पर खाना खा रहे थे। वहां सड़क पर कुछ युवक अपनी कार को सड़क पर गलत दिशा में खड़ी कर अंदर बैठे हुए थे। उसने हार्न दिया। लेकिन कार चालक ने कार को ठीक ढंग से खड़ी नहीं किया। उसने दोबारा हॉर्न बजाकर साइड मांगी तो गाड़ी में बैठा युवक गुस्सा हो गया और बाहर निकल आए। ये लोग अपनी गाड़ी से रॉड निकालकर ले आए और उस पर हमला कर दिया।

गाड़ी में बैठी बच्ची को लगी चोट

बचाव करने आई पत्नी के साथ भी मारपीट की गई। कार में बैठी सात साल की रोने लगी और चिल्लाने लगी। आरोपितों ने उनकी गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया। इसमें बच्ची को चोट लगी है। विनीत की अंगुली में फैक्चर आया है। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर आई और कुछ युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- Faridabad News: पलवली हत्याकांड की सजा पर बहस हो गई पूरी, 15 मार्च को आएगा फैसला