विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Faridabad News: पलवली हत्याकांड की सजा पर बहस हो गई पूरी, 15 मार्च को आएगा फैसला

Published: Wed, 13 Mar 2024 05:32 PM (IST)

फरीदाबाद की बहुचर्चित पलवली हत्याकांड मामले में स्थानीय अदालत में सजा पर बहस पूरी हो गई है। इस मामले में ...और पढ़ें

फरीदाबाद में पलवली हत्याकांड की सजा पर बहस पूरी, 15 मार्च को आएगा फैसला।
फरीदाबाद में पलवली हत्याकांड की सजा पर बहस पूरी, 15 मार्च को आएगा फैसला।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। साल 2017 में हुए बहुचर्चित पलवली हत्याकांड मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एसके शर्मा की अदालत ने बुधवार को भी फैसला नहीं सुनाया। दरअसल दोषी पक्ष की ओर से सजा पर बहस की जा रही थी। इसलिए इस मामले में कई तारीख लगाई गई। सभी तारीख पर बहस हुई है। अब बहस पूरी हो गई है। इसलिए 15 मार्च को फैसला सुनाया जा सकता है। 

अदालत ने सबसे पहले 26 फरवरी को सजा सुनाने की तारीख तय की थी। इसके बाद 28 फरवरी से इस मामले पर बहस जारी थी। चार मार्च, पांच मार्च और 13 मार्च को भी बहस हुई। दोषी पक्ष के अधिवक्ता संजीव राव ने बताया कि दोषी करार देने के बाद अदालत की ओर से बहस करने का मौका दिया जाता है। ताकि हम कम से कम सजा करने से संबंधित अपना पक्ष रख सकें। बुधवार को हमारी बहस पूरी हो गई।

ये भी पढ़ेंः  Faridabad Crime: युवकों ने रेस्टोरेंट पर खाना खा रहे परिवार पर किया हमला, गाड़ी का शीशा भी तोड़ा

नाबालिग हुआ था बरी

उधर, पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता ललित गौड़ ने बताया कि हम अदालत के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। आर्डर पढ़ने के बाद आगे कदम उठाएंगे। बता दें इस मामले में अदालत नौ आरोपितों को दोषी करार दे चुकी है। बाकी 17 को बरी कर दिया था। एक आरोपित की पहले ही मौत हो चुकी है। जबकि एक आरोपित ज्यूनाइल था। उसे भी बरी कर दिया गया था। 

17 सितंबर 2017 को हुआ था हत्याकांड

पलवली हत्याकांड 17 सितंबर 2017 को हुआ था। झगड़े में पांच लोगों श्रीचंद, राजेंद्र, ईश्वर, नवीन और देवेंद्र की मौत हो गई थी, जबकि आठ लोग नितेश, कन्हैया, ललित गौड़, सुरेश, परमाली और भगतराम घायल हुए थे। इस हत्याकांड में 28 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

ये भी पढ़ें- Delhi Metro फेज-4 को मोदी कैबिनेट की मंजूरी, 8400 करोड़ की लागत से बनेंगे दो कॉरिडोर