Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Faridabad Crime: पड़ोसी की पत्नी को मारा थप्पड़ तो कर दी जमकर पिटाई, छत से धक्का देने पर चली गई शख्स की जान

    By Jagran NewsEdited By: Sonu Suman
    Updated: Fri, 19 Jul 2024 10:33 PM (IST)

    फरीदाबाद के जीवन नगर पार्ट एक गौंछी में आधी रात को शराब के नशे में सुनील ने पड़ोसी की पत्नी को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद पड़ोसी और उसके दोस्त ने सुनील पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं उसने शख्स को छत से धक्का दे दिया। इस कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    Hero Image
    नशे में पड़ोसी की पत्नी को मारा थप्पड़ तो शख्स को छत से दे दिया धक्का, मौत।

    जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। जीवन नगर पार्ट एक गौंछी में आधी रात को शराब के नशे में सुनील ने पड़ोसी की पत्नी को थप्पड़ मार दिया था। इसी के चलते पड़ोसी और उसके दोस्त ने सुनील पर हमला कर दिया और उसे छत से धक्का दे दिया। कुछ देर बाद सुनील की मौत हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने मारपीट करने वाले दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को कराया गया। मुजेसर थाने में दी शिकायत में जीवन नगर पार्ट एक गौंछी निवासी सुमन ने बताया कि वह एक उद्योग में काम करती है। उसके एक बेटा व बेटी है।

    सुनील ने अखिलेश की पत्नी को मारा थप्पड़

    पति सुनील कुमार शराब पीने का आदी था। 17 जुलाई की रात करीब 12 बजे वह अपनी छत पर थे। उसके पति ने अधिक शराब पी हुई थी। इस दौरान पति ने पड़ोसी अखिलेश की पत्नी रूबी को थप्पड़ मार दिया था। रूबी चिल्लाई तो उसका पति अखिलेश व विकास आ गए।

    इसी बात को लेकर विकास व अखिलेश ने उसके पति को पीटा और छत से धक्का दे दिया। पति लुढ़कता हुआ नीचे गिर गया। वह पति को उठाकर कमरे में ले गए। वहां पति सो गया। सुबह जगाने पर भी पति नहीं उठा। जांच की तो पति मृत मिला। पुलिस ने आरोपित विकास व अखिलेश को गिरफ्तार कर लिया है।

    यह भी पढ़ें- Murder in Faridabad: 20 साल के लड़के की हत्या, दोस्तों पर है शक; पुलिस ने शुरू की मामले की जांच