यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Manu Bhaker: 'नौकरी नहीं चाहिए थी, जो आवेदन करती', खेल रत्न में बेटी का नाम शामिल न करने पर बिफरे पिता
ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली मनु भाकर के पिता रामकिशन भाकर ने मेजर ध्यानचंद खेल रत्न के लिए बेटी ...और पढ़ें

दीपक पांडेय, फरीदाबाद। Manu Bhaker Updates: ओलंपिक में देश के लिए दो पदक जीतने वाली अंतरराष्ट्रीय शूटर मनु भाकर (Olympian Manu Bhaker) का नाम मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए शामिल नहीं किए जाने पर उनके पिता रामकिशन भाकर पूरी तरह से बिफर गए। उन्होंने दैनिक जागरण से बातचीत में अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि शायद उनकी खेल रत्न के लिए जो उनकी बेटी ने किया वह काफी नहीं था।
'इससे अच्छा IAS-IPS बन जाती'
रामकिशन भाकर बताते है कि इस मामले में बाद मनु काफी निराश है। उसने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए बेटी ने मुझसे कहा कि इससे अच्छा तो आईएएस और आईपीएस बन जाती। उन्होंने कहा कि खेल रत्न को लेकर मनु के नाम पर विचार ही नहीं किया गया। उसको देना तो बहुत दूर की बात है।
बेटी को नौकरी नहीं चाहिए थी, जो आवेदन करती
उन्होंने खेल रत्न देने के लिए बनाई गई निर्णायक कमेटी को निशाने पर लेते हुए कहा कि उनकी तरफ से कहा गया कि मनु ने खेल रत्न के लिए आवेदन नहीं किया। इसलिए उनके नाम पर विचार नहीं किया। रामकिशन ने कहा कि उनकी बेटी को कोई नौकरी नहीं चाहिए थी, जो उसके लिए आवेदन करती।
मनु भाकर की उपलब्धियां पूरे देश के सामने हैं। ऐसे में कमेटी को खुद ही नाम पर विचार करना चाहिए था। अगर ऐसा ही चलता रहा तो हरियाणा खेल में काफी पीछे चला जाएगा।
मनु भाकर का नाम नहीं
हर साल की तरह भारतीय सरकार एथलीट्स की उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए प्रतिष्ठित मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार देगी। इसके नामांकन के कुछ नामों का खुलासा हुआ है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान और दिग्गज ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह का नाम भारत के सबसे बड़े खेल पुरस्कार के लिए भेजा गया है। मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार की लिस्ट में पेरिस ओलंपिक में मेडल जीतने वालों में और भी नाम हैं, लेकिन मनु भाकर का नाम नहीं है।
