ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत, दो घायल
ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर नवीनीकरण कार्य के दौरान मिट्टी ढहने से शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में पांच मजदूर दब गए। घटना दोपहर करी ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां मिट्टी ढहने से चार मजदूर दब गए, जिसमें दो महिला मजदूरों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य मजदूर घायल हैं।
गौरतलब है कि यहां स्टेशन के नवीनीकरण का काम चल रहा है, जिसमें मजदूर दिन रात लगे हुए हैं। शुक्रवार दिन में करीब 12.30 इस हादसे से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
दो की मौत तो दो का चल रहा इलाज
रेलवे स्टेशन पर निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से हुए हादसे में घायल मजदूरों को जिला नागरिक अस्पताल बादशाह खान लाया गया, जहां दो मजदूरों की मौत हो गई।
जिला नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग में घायल महिला मजदूरों का इलाज चल रहा है। इनके नाम गोविंदा और काजल हैं। वहीं जिन दो महिला मजदूरों की मौत हुई है उनकी पहचान नविता और नंदिता के रूप में हुई है।
उत्तर रेलवे के डीआरएम करेंगे घटनास्थल का दौरा
इस घटना की सूचना उत्तर रेलवे के डीआरएम को मिली है। वह थोड़ी देर में घटनास्थल पहुंचने वाले हैं और अस्पताल पहुंचकर उन्होंने घायलों का हालचाल पूछा। राजकीय रेलवे पुलिस के डीएसपी राजेश चेची भी नागरिक अस्पताल पहुंचे और मृतकों के स्वजन से बात की।
.jpeg)
(उत्तर रेलवे के डीआरएम पुष्पेश रमन त्रिपाठी पहुंचे जिला नागरिक अस्पताल, मिट्टी ढहने से घायल हुए गोविंदा से उनका हाल-चाल पूछते हुए)
मरने वाली महिलाओं में मूल रूप से नवाबगंज गांव, लखीसराय, बिहार की रहने वाली नविता व बंगाल की रहने वाली नंदिता है। घायलों में काजल व गोविंदा हैं, दोनों झारखंड के रहने वाले हैं। सभी श्रमिक रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन साइट पर ही रहते थे।
घटना के वक्त अर्थमूवर से चल रही थी खोदाई
फिलहाल स्टेशन का नवीनीकरण कार्य चल रहा है। इसलिए परिसर में बेसमेंट के लिए खोदाई की जा रही थी। शुक्रवार सुबह अर्थमूवर से खोदाई की गई। इस मिट्टी को निकालने के लिए श्रमिक नीचे उतरे।
मिट्टी निकालते समय अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा ढह गया। उस दौरान चार श्रमिक ठीक नीचे थे, जो दब गए। चीख-पुकार होते ही अर्थमूवर व अन्य श्रमिकों की मदद से श्रमिकों को बाहर निकाला गया।

(जिला नागरिक अस्पताल में राजकीय रेलवे पुलिस के डीएसपी राजेश चेची पहुंचे, मृतक महिला नंदिता के जेठ अमरजीत से कर रहे बातचीत।)
ऐसे बच गईं दो महिलाएं
महिला श्रमिक रवीना ने बताया कि वहां कुल चार महिला काम कर रही थीं। लेकिन शौच के लिए दो महिलाएं वहां से चली गईं, इसलिए उनकी जान बच गई।
एक मृतक महिला नविता के चार बच्चे हैं। जीआरपी मामले की जांच कर रही है। फिलहाल किसी श्रमिक ने इस संबंध में कोई शिकायत नहीं दी है।

(जिला नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग में घायल महिला मजदूर का उपचार करते डॉक्टर)

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।