विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मची शराब की लूट, बिखरी पड़ी थीं महंगी बोतलें; कार की डिग्गी में भर ले गए लोग

Published: Thu, 28 Nov 2024 04:09 PM (IST)

Faridabad News दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शराब की लूट मच गई। जाजरू गांव के सामने एक शराब से भरा केंटर पलट ...और पढ़ें

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शराब की बाेतलों से लदा हुआ केंटर पलट गया। फाइल फोटो
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शराब की बाेतलों से लदा हुआ केंटर पलट गया। फाइल फोटो

HighLights

  1. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शराब की बाेतलों से लदा केंटर पलटा।
  2. शराब की बोतलों के लिए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मची लूट।
  3. चालक व परिचालक पलटे हुए केंटर को छोड़कर भाग गए।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में जाजरू गांव के सामने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार आधी रात के बाद शराब की बाेतलों से लदा हुआ केंटर पलट गया। इस दौरान चालक व परिचालक पलटे हुए केंटर को छोड़कर भाग गए। वहीं, पुलिस ने चालक और परिचालक की तलाश शुरू कर दी है। 

सड़क पर बिखर गईं बोतलें

बताया गया कि केंटर के अंदर से पेटी बाहर सड़क पर गिर गई। इनमें शराब की काफी बोतलें टूट गईं तो काफी सड़क पर इधर-उधर बिखर गई। यह देख वहां से गुजरने वाले वाहन चालक रुक गए। वाहन चालकों ने जमकर बाेतलों की लूट मचाई। जिस पर जितनी चली, वह उतनी बोतलें ले गया। किसी ने बाइक की डिग्गी तो किसी ने अपनी कार में बोतलें रखी।

बता दें कि शराब की बोतले ले जाने वालों का मचा आ गया, क्योंकि उन्हें फ्री में कई दिनों के लिए शराब पीने को मिल गई। खास बात यह है कि ये महंगी शराब की बोतलें हैं। 

सीकरी पुलिस चौकी से आई टीम

सूचना मिलने पर सीकरी पुलिस चौकी से टीम आई। तब कुछ लोगों ने इस बारे में बताया। आबकारी विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया। क्रेन की मदद से पलटे हुए केंटर को सीधा कराया।

पुलिस ने माल को जब्त कर लिया

केंटर में रखी शराब की पेटी व बोतलों की गिनती की गई और सभी माल को जब्त कर लिया। सभी बाेतलें अंग्रेजी शराब की थी। सीकरी पुलिस चौकी प्रभारी के अनुसार, चालक की तलाश की जा रही है। केंटर में शराब ले जाने से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिले। हो सकता है कि यह शराब अवैध तरीके से ले जाई जा रही हो।

केंटर चालक मौके से फरार

वहीं, अब चालक के गिरफ्तार होने पर ही इसका पता लगेगा। अनुमान है कि नींद की झपकी लगने की वजह से केंटर का संतुलन बिगड़ा और यह डिवाइडर से टकरा गई।

केंटर काफी दूर तक घिसटता हुआ गया

माना जा रहा है कि केंटर की गति भी तेज रही होगी क्याोंकि वह काफी दूर तक घिसटता हुआ गया था। शुक्र रहा कि इसकी चपेट में और कोई वाहन चालक नहीं आया।

यह भी पढ़ें- JFF 2024: 'ये फेस्टिवल अलग-अलग पृष्ठभूमि के लोगों को साथ लाता है', राजपाल यादव समेत इन सितारों ने जताई खुशी

चालक की तलाश में जुटी पुलिस

उधर, पुलिस केंटर चालक और परिचालक की तलाश कर रही है। अभी उनका कोई पता नहीं चला है। पुलिस का कहना है कि चालक के पकड़े जाने पर ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढे़ं- हत्या-आत्महत्या! नहीं खुल रहा एक ही परिवार के तीन लोगों की सनसनीखेज मौत का राज, अब दिल्ली जाएगी हरिद्वार पुलिस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।